फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen Taigun will be available in subscription based ownership scheme volkswagen cars in india

Volkswagen Taigun: अब बिना खरीदे किराए पर लेकर चलाएं नई फॉक्सवैगन ताइगुन एसयूवी, जानें डिटेल्स

Tue, 12 Oct 2021 04:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

अगर आप कार को बिना खरीदे, कार के मालिक बन उसे चलाना चाहते हैं तो फॉक्सवैगन की इस खास स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी सब्सक्रिप्शन आधारित ओनरशिप स्कीम के तहत अपनी नई Taigun (ताइगुन) एसयूवी को भी शामिल किया है। 

विज्ञापन
Volkswagen Taigun will be available in subscription based ownership scheme volkswagen cars in india
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen

विस्तार

अगर आप कार को बिना खरीदे, मालिक बनकर कार चलाना चाहते हैं तो फॉक्सवैगन की इस खास स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी सब्सक्रिप्शन आधारित ओनरशिप स्कीम के विस्तार का फैसला किया है। इस स्कीम के तहत कंपनी ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी नई Taigun (ताइगुन) एसयूवी को भी शामिल किया है। फॉक्सवैगन ग्राहकों की सुविधा के लिए फुल ऑन-रोड फाइनेंसिंग, पीरियोडिक मेनटेनेंस, बीमा कवर और कार को अपग्रेड या वापस लौटाने का ऑप्शन भी देगी। 
विज्ञापन


ताइगुन के अलावा, फॉक्सवैगन अपनी Polo (पोलो), Vento (वेंटो) और T-Roc (टी-रॉक) जैसी कारों को भी सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल के रूप में पेश करती है। 

किन शहरों में मिलेगी यह सुविधा
ताइगुन को एक सफेद नंबर प्लेट के साथ पेश किया जाएगा। इस स्कीम के लिए यह एसयूवी दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई और हैदराबाद में 30 फॉक्सवैगन आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


नई ताइगुन एसयूवी की कीमत
फॉक्सवैगन ने पिछले महीने ताइगुन एसयूवी को 10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और अन्य एसयूवी को टक्कर देती है। Taigun एसयूवी के GT लाइन मॉडल की कीमत 14.99 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, और 17.49 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, "ग्राहकों के लिए सुलभ होने के मुख्य मकसद के साथ, हमने फॉक्सवैगन में अपनी ओमनी-चैनल मोबिलिटी पेशकश की दिशा में काम किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को उनके पसंदीदा ओनरशिप मॉडल का ऑप्शन प्रदान करना है जो उनकी लाइफस्टाइल और आराम के मुताबिक हो।" 

ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (ओएआईएस) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप गंभीर ने कहा, "ताइगुन फॉक्सवैगन की लेटेस्ट SUVW है और हम अपने ग्राहकों के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत इस बोल्ड, डायनमिक और जर्मन इंजीनियर SUVW को कैसे पेश नहीं करते। हमें अपने प्लेटफॉर्म पर फॉक्सवैगन की पूरी उत्पाद श्रृंखला उपलब्ध होने पर बेहद खुशी है, जिससे यह देश भर के ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक हो गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed