फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen reduce the repair and maintenance cost of its customers in India

Volkswagen ने किया वाहन-सर्विस लागत 44 प्रतिशत तक कम करने का ऐलान

Tue, 08 Jan 2019 02:23 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 08 Jan 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen reduce the repair and maintenance cost of its customers in India
volkswagen

देश में अपनी पहचान बनाने में जुटी जर्मनी की वाहन कंपनी फोक्सवैगन भारत में अपने ग्राहकों के वाहनों की मरम्मत और रखरखाव की ऊंची लागत को लेकर चिंतित है और इससे निपटने के लिए योजनाएं भी पेश कर रही है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह नई स्कीम पेश कर रही हैं, जिससे उसके वाहनों की सर्विस की लागत में 24 से 44 प्रतिशत तक की कमी होगी। 

विज्ञापन


फोक्सवैगन के निदेशक (यात्री कार) स्टीफेन नैप ने बयान में कहा, "फोक्सवैगन ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंता- रखरखाव एवं मरम्मत का अधिक खर्च- को दूर करने की दिशा में कोशिश कर रही है।" उन्होंने कहा कि भारत केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने से वाहन खरीदने की लागत में कटौती हुई है जबकि गुणवत्ता, सुरक्षा और पैसा वसूल जैसी चीजें पहले की तरह की बनी रहेंगी।

विज्ञापन

Volkswagen reduce the repair and maintenance cost of its customers in India
Volkswagen
कंपनी की बिक्री 2018 में 22.5 प्रतिशत गिरकर 37,038 वाहन रही, जो कि 2017 में 47,796 इकाई थी। 31 दिसंबर 2018 तक Volkswagen कंपनी ग्राहकों को 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी के साथ दो साल का फ्री रोड साइड असिस्टेंस और 7,500 किमी तक 6 महीने के लिए फ्री सर्विस दिया करती थी। 

वहीं इसमें बदलाव कर अब 1 जनवरी 2019 से Volkswagen ने स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी 2 साल से बढ़ाकर 4 साल या 1,00,000किमी कर दी है। इसके अलावा रोड साइड असिस्टेंस भी चार साल बढ़ा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed