{"_id":"60dc715f8ebc3e22246ade74","slug":"volkswagen-polo-gti-facelift-unveiled-2021-volkswagen-polo-volkswagen-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Volkswagen Polo GTI Facelift: कई डिजाइन अपडेट्स के साथ हुई पेश, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Volkswagen Polo GTI Facelift: कई डिजाइन अपडेट्स के साथ हुई पेश, जानें डिटेल्स
Wed, 30 Jun 2021 06:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:57 PM IST
सार
Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने दो महीने पहले अपना फेसलिफ्टेड पोलो लाइनअप पेश किया है। इसमें टॉप ऑफ द रेंज GTI मॉडल शामिल नहीं था। लेकिन अब जर्मन कार ब्रांड ने पोलो हॉट हैच को ऑनलाइन पेश किया है।
विज्ञापन
Volkswagen Polo GTI Facelift
- फोटो : Volkswagen
विस्तार
Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने दो महीने पहले अपना फेसलिफ्टेड पोलो लाइनअप पेश किया है। इसमें टॉप ऑफ द रेंज GTI मॉडल शामिल नहीं था। लेकिन अब जर्मन कार ब्रांड ने पोलो हॉट हैच को ऑनलाइन पेश किया है। वोक्सवैगन पैसेंजर कार्स के सीईओ राल्फ ब्रैंडस्टेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई Volkswagen Polo GTI (फॉक्सवैगन पोलो जीटीआई) की दो तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों से पता चलात है कि वाहन निर्माता ने कार में कई डिजाइन अपडेट शामिल किए हैं।
लुक और डिजाइन
जैसा कि अपडेटेड फॉक्सवैगन पोलो जीटीआई की तस्वीरें सामने आई हैं, वे पूरी तरह से रीडिजाइन किए गए हेडलैम्प और चौड़े टेललाइट्स को दिखाते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, सामान्य स्पोर्टी रेड एक्सेंट, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स, रेड ब्रेक कॉलिपर्स के साथ डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। कार में दिए गए ब्लैक मिरर और रूफ इस हॉट हैच के लुक को और ज्यादा स्पोर्टी बना देते हैं।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
जैसा कि अपडेटेड फॉक्सवैगन पोलो जीटीआई की तस्वीरें सामने आई हैं, वे पूरी तरह से रीडिजाइन किए गए हेडलैम्प और चौड़े टेललाइट्स को दिखाते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ हनीकॉम्ब मेश ग्रिल, सामान्य स्पोर्टी रेड एक्सेंट, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स, रेड ब्रेक कॉलिपर्स के साथ डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। कार में दिए गए ब्लैक मिरर और रूफ इस हॉट हैच के लुक को और ज्यादा स्पोर्टी बना देते हैं।
विज्ञापन
फीचर्स
कार के इंटीरियर और केबिन की बात करें तो यह फीचर्स से लोडेड है। इसमें एक स्टैंडर्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है, जैसा कि टिगुआन और आर्टियन में दी गई हैं। फॉक्सवैगन ने अभी तक नई कार के इंजन और ट्रांसमिशन और अन्य स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। वाहन निर्माता इस हॉट हैच के लिए एक पावरफुल टीएसआई इंजन देने का वादा कर रहा है।
इंजन और पावर
फॉक्सवैगन पोलो जीटीआई में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 204 hp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन का इस्तेमाल आउटगोइंग मॉडल में भी किया गया था। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि, इसमें एक DSG ऑटोमैटिक वर्जन भी होगा।