{"_id":"5f8c3636df470919972b1946","slug":"volkswagen-polo-and-vento-red-and-white-edition-launched-in-india-know-price-and-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए रंग में लॉन्च हुई Volkswagen की Polo और Vento, मिलेगा पहले से भी ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए रंग में लॉन्च हुई Volkswagen की Polo और Vento, मिलेगा पहले से भी ज्यादा माइलेज
Sun, 18 Oct 2020 06:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Polo And Vento Red & White Edition
- फोटो : Volkswagen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Volkswagen India ने अपनी Polo और Vento कारों का नया रेड एंड व्हाइट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। Volkswagen Polo रेड एंड व्हाइट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 9.19 लाख रुपये है। जबकि, Volkswagen Vento रेड एंड व्हाइट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है। स्पेशल एडिशन वाली ये कारें केवल हाईलाइन ऑटोमैटिक वेरिएंट में लॉन्च की गई हैं। खास बात यह है कि स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इनकी कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है, जो इस त्योहार ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
Volkswagen Polo और Vento के Highline AT वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 108 bhp की मैक्सिमम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका बीएस6 इंजन से लैस वेरिएंट पहले के मुकाबले और भी किफायती हो गया है। यानी अब इसमें आपको पहले की तुलना में और भी ज्यादा माइलेज मिलेगा। Polo में ARAI सर्टिफाइड 16.47 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज मिलेगा। वहीं, Vento में ARAI सर्टिफाइड 16.47 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे सुरक्षित कारों में आती है Volkswagen Polo
Global NCAP की रेटिंग के मुताबिक Volkswagen Polo देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है।
- टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 29.91 अंक मिले हैं।
- सुरक्षा के लिए इसमें- इसके टॉप वेरिएंट्स में सभी जरूरी सेफ्टी के फीचर्स मिलते हैं।