फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen India announces new product line-up for 2017

फोक्सवैगन की ये कारें बदलेंगी भारत में कंपनी की तकदीर

Thu, 23 Feb 2017 03:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen India announces new product line-up for 2017
टिगुआन - फोटो : VW
युरोप की बड़ी कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन ने भारत में इस साल लॉन्च होने वाली गाड़ियों की घोषणा कर दी है। कंपनी इस साल अपनी ग्लोबल लोकप्रिय कारों जैसे कि नई पसाट व टिगुआन एसयूवी को भारत में उतारेगी। गौरतलब है कि कंपनी की मेड इन इंडिया एमियो को लोगों से काफी उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। जीटीआई ने भी कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा कंपनी हर सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए कई और उत्पादों को लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको फोक्सवैगन के 2017 लाइन अप से मिलवाते हैं। 
विज्ञापन


 

टिगुआन 

Volkswagen India announces new product line-up for 2017
टिगुआन  - फोटो : VW
दुनिया भर में मशहूर अपनी इस एसयूवी को फोक्सवैगन इस साल भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह एसयूवी एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर बनी है और युरोप में दूसरी पीढ़ी की टिगुआन लॉन्च हो चुकी है साथ ही अपने वर्ग में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की सूची में शामिल हुई है। अपने स्टाइलिश डिजाइन के साथ यह लोगों को खूब लुभा रही है। इसमें 2.0 लीटर टीडीआई डीजल इंजिन लगा है जिसमें 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक सुरक्षित व लग्जरी एसयूवी है जिसका माइलेज भी बढ़िया है। हमें भी इस गाड़ी का इंतजार है और जल्द ही आपसे इसके पहली ड्राइव का अनुभव साझा करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पसाट

Volkswagen India announces new product line-up for 2017
नई पसाट - फोटो : VW
पसाट भारतीय बाजार के लिए नई कार नहीं है लेकिन इसके नए वर्जन को अब कंपनी इंडिया में ला रही है। यह अपने सेगमेंट की एक महत्वपूर्ण कार बनी हुई है। यह कार भी एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई पसाट में ग्राहकों को एडवांस इंटरटेनमेंट और सुरक्षा फीचर मिलेंगे। इसमें 2.0 लीटर टीडीआई इंजन लगा है जो कि 6 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से सुसज्जित है। पहली बार भारत में लॉन्च होने जा रही इस नई पसाट में 9 एयरबैग कंपनी देने जा रही है।

 
विज्ञापन

जीटीआई 

Volkswagen India announces new product line-up for 2017
जीटीआई - फोटो : VW GTI
जीटीआई के जरिए फोक्सवैगन भारत में एक नए सेगमेंट को इजाद करने जा रही है। यह वैश्विक तौर पर बेहद लोकप्रिय कार है और 40 साल के इतिहास में अपनी पहचान एक अलग कार के तौर पर बनाई है और इसके पेट्रोल इंजिन को लोग बेहद पसंद करते हैं। यह लिमिटेड एडिशन 3 दरवाजों वाली जीटीआई है जो भारत में आ रही है। इसमें 1.8 लीटर 4 सिलेंडर टीएसआई इंजिन लगा है जो कि 7 स्पीड ऑटोमेटिक डीएसजी ट्रांसमिशन से सुसज्जित है। यह कार 192 पीएस की शक्ति देती है।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed