फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   vlamidir putin's car can swim in water, know about the deep details of this limousine car

रूसी राष्ट्रपति करते हैं 2048 करोड़ रुपये की कार में सफर, कभी-कभी आती है पानी में तैरती नजर

Sun, 07 Oct 2018 12:25 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
vlamidir putin's car can swim in water, know about the deep details of this limousine car
Vladimir putin limousine car

आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर-पुतिन अपना 66वां जन्मदिन मना रहें हैं। व्लादिमीर-पुतिन का जन्म सन् 1952 को सेंट पीटर्सबर्ग रूस में हुआ था। व्लादिमीर-पुतिन अपने अनोखे स्टाइल के कारण दुनिया में काफी मशहुर है। और साथ ही मशहुर है उनकी आर्मर्ड कार जिसका नाम कोर्टेज औरस (Cortege Aurus) है।

विज्ञापन


इस कार को रूस में ही लगभग 6 वर्षो मेें बनाकर तैयार किया गया है। कार को बनाने में रूस के केंद्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान ऑटोमोबाइल और मोटर वाहन इंजन संस्थान ने सॉलर्स जेएससी कंपनी के सहयोग से तैयार किया है। व्लादिमीर-पुतिन की इस कार की कीमत लगभग 2048 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

 

vlamidir putin's car can swim in water, know about the deep details of this limousine car
vladimir putin limousine car

जानते हैं इस हाईटेक कार की खासियत

 
* इस आर्मर्ड कार में 6.6 लीटर का V-12 इंजन दिया गया है
* सुरक्षा के लिहाज से नाइट विजन कैमरा,आंसू गैस की तोपों से लड़ने के लिए मोटी प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।
* इस कार का वजन आर्मर की वजह से 6.5 टन है।
* कार पर रासायनिक हमले का कोई असर नहीं होता है।
* पुतिन की यह कार  गोलाबारी, ग्रेनेड धमाका और मशीन गन जैसे आधुनिक हत्यारो को देती है मात।
* कार में ऑक्सीजन सप्लाई टैंक और ब्लड की भी व्यवस्था की गई है।
* इस कार का सबसे अहम पहलू ये है कि यह कार पानी में भी नहीं डूबती है। इसके बजाए सबमरीन की तरह तैरने लगती है।

vlamidir putin's car can swim in water, know about the deep details of this limousine car
व्लादिमीर पुतिन

गौरतलब हो,हाल ही में रूस में राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के कॉमिक्स और पोस्टर के बाद उन पर साप्ताहिक टीवी शो ‘मॉस्को. क्रेमलिन. पुतिन’ भी शुरू हुआ है। इसमें पुतिन की रोजमर्रा और उनकी छुटि्टयों के समय की फुटेज को दिखाया जा रहा है।

मसलन खड़ी पहाड़ियों पर ट्रैकिंग, शिकार और बर्फीले पानी में छलांग लगाने के सीन दिखाए जा रहे हैं। इन शो में उन्हें रूस के राष्ट्रपिता के तौर पर भी पेश किया रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा है कि पुतिन गिरती सियासी साख बचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।

 पुतिन के पास है अकूत संपत्ति

* फोर्ब्स के मुताबिक पुतिन 14 लाख करोड़ रु. की संपत्ति के मालिक हैं।
* पुतिन के पास 20 बंगले हैं। 4 लग्जरी याट्स, 58 विमान और 700 अल्ट्रा लग्जरी कारें हैं।
* ‘सुपर पुतिन’ कॉमिक सीरीज भी शुरू की गई, जिसमें उन्हें आतंकियों से लड़ता दिखाया गया है।
* पुतिन की सुरक्षा के लिए देश-दुनिया में 50 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।
* बेहद गरीब घर में पैदा हुए पुतिन बचपन में चूहे पकड़ते थे। बदले में इन्हें पैसे मिलते थे।
* कानून की पढ़ाई के बाद पुतिन ने रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी ज्वाइन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed