{"_id":"5fb28aa98ebc3e5be028d27f","slug":"vip-number-plate-from-1902-fetches-1-26-crore-at-silverstone-auctions-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1902 की इस नंबर प्लेट का धमाका, नीलामी में मिले 1.26 करोड़ रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
1902 की इस नंबर प्लेट का धमाका, नीलामी में मिले 1.26 करोड़ रुपये
Mon, 16 Nov 2020 07:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Car Number Plate
- फोटो : Twitter/@silverstoneauc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको लगता है कि लग्जरी कार महंगी हैं, तो आप 1902 से एक दुर्लभ नंबर प्लेट को देखें, जिसे हाल ही में यूके में 128,800 पाउंड (लगभग 1.26 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया। इसकी नीलामी की कीमत पर गौर करें तो यह नंबर प्लेट दुनिया की कुछ बेहतरीन स्पोर्ट्स कारों से ज्यादा महंगी है।
विज्ञापन
यह नंबर प्लेट की खासियत सिर्फ एक संख्या और प्लेट तक सीमित नहीं है बल्कि इसके साथ दशकों की कहानी जुड़ी हुई है। यह कथित तौर पर पहली बार 1902 में बर्मिंघम में जारी किया गया था और सबसे पहले इसके मालिक चार्ल्स थॉम्पसन नाम के एक व्यक्ति बने। उस जमाने में जब ऑटोमोबाइल का दिखना बहुत ही दुर्लभ बात था, यह नंबर प्लेट काफी अनोखी थी और यह नंबर प्लेट और जिस वाहन यह लगी हुई थी, वह आसानी से पहचान लिया जाता था। जब 1955 में चार्ल्स का निधन हो गया तो यह बैरी थॉम्पसन को दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरी की 2017 में मृत्यु हो गई। उन्होंने इस नंबर प्लेट को Jaguar (जगुआर), Austin A35s (ऑस्टिन ए35), Mini (मिनी) और Ford Cortina (फोर्ड कॉर्टिना) जैसी कारों की कई सीरीज पर इसका इस्तेमाल किया था।
SOLD! Our #automobilia sale is under way and registration number 'O 10' has just sold for £128,800 (inc. buyers premium) after it came to market for the first time since 1902! @ClassicMotorNEC #Silverstoneauctions pic.twitter.com/WNc8Tq18KY
— Silverstone Auctions (@silverstoneauc) November 13, 2020
सिल्वरस्टोन नीलामी द्वारा हाल ही में की गई नीलामी तक नंबर प्लेट वाहनों से दूर रही। नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस नंबर प्लेट को हासिल करने वाले विजेता का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं है। लेकिन जितनी बड़ी धन राशि में इसे हासिल किया गया है उसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। जबकि कुछ लोग इस विशाल भुगतान के संभावित भावुक कारणों को समझते हैं, वहीं दूसरों का कहना है कि इतने पैसों में न सिर्फ नई हाईएंड स्पोर्ट्स कारों आ जाती, बल्कि कुछ पुरानी विंटेज मॉडल की कारों भी खरीदी जा सकती थीं।
लेकिन कुछ भी हो, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह एक ऐसी नंबर प्लेट है, जो उस वाहन की तरह ही विशेष है, जिस पर इसे लगाया जाएगा।