फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   vespa bs6 scooter aprilia sr 160 bs6 scooter vespa bs6 models

Piaggio ने पेश किया बीएस6 फ्यूल-इंजेक्टेड Vespa और Aprilia स्कूटर, अपनी तरह का पहला स्कूटर 

Wed, 25 Dec 2019 03:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीी Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
vespa bs6 scooter aprilia sr 160 bs6 scooter vespa bs6 models
Vespa 150
इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने Vespa (वेस्पा) के 125 सीसी और 150 सीसी स्कूटर्स के बीएस6 वेरिएंट लॉन्च किया है। साथ ही Aprilia (अप्रीलिया) के SR125 (एसआर 125), SR160 (एसआर160) और Storm (स्टॉर्म) 125सीसी के बीएस6 वेरिएंट लॉन्च किए। 
विज्ञापन

Piaggio India का कहना है कि Aprilia SR 160 अपनी श्रेणी में  देश का पहला स्कूटर है जो BS-VI FI technology (बीएस6 एफआई टेक्नोलॉजी) के साथ आ रहा है। वेस्पा के स्कूटर नए उत्सर्जन मानकों के मुताबिक बनाने के लिए इनके इंजन को अब फ्यूल-इंजेक्टेड टेक्नॉलजी से लैस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aprilia SR 160 का इंजन 11 PS की पावर के साथ पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसकी कीमत 85,431 रुपये है, जो पुराने संस्करण की तुलना में लगभग 10 हजार रुपये ज्यादा है। वहीं, नए BS6 Vespa 150 SXL की कीमत 91,492 रुपये से शुरू होती है। ये पुणे की एक्स शोरूम कीमतें हैं। 
विज्ञापन

Aprilia और Vespa स्कूटर्स के बीएस4 वर्जन में 154.8cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया था। अब नए बीएस6 मॉडल में 160cc का इंजन लगाया गया है, जिसमें पहले की तुलना में ज्यादा पावर है। पुराने मॉडल्स के इंजन का पावर 10.4 bhp था, जबकि अब नया इंजन 10.8 bhp की पावर देता है। 

दोनों स्कूटर के लुक में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सिर्फ इनका इंजन नया है। नए 160cc वाले वेस्पा और अप्रिलिया स्कूटर देश भर में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। कंपनी अगले साल 2020 की जनवरी तक 125cc वाले स्कूटर्स को अपडेट कर पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed