...तो इस इंजन से Maruti Ciaz देगी Honda City को टक्कर, लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति ने अपनी पॉपुलर सेडान सियाज के लिए नया इंजन डेवलेप किया है। जल्द ही Maruti Ciaz कारें इस नए इंजन से लैस होंगी। इस इंजन की खासियत है कि यह 26.82 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। साथ ही, मारुति का यह नया इंजन होंडा सिटी के इंजन को कड़ी टक्कर देगा।
1.5 लीटर का डीजल इंजन
खबरों के मुताबिक मारुति ने 1.5 लीटर का डीजल इंजन डेवलप किया है। 1,498 सीसी का यह डीजल इंजन 4 सिलेंडर वाला होगा। हालांकि यह DDiS 225 इंजन हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस नहीं होगा, लेकिन 4,000 आरपीएम पर 94 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 1,500 से 2,000 आरपीएम पर 225 एनएम का टॉर्क देगा।
बीएस-6 मानक वाला होगा नया इंजन
DDiS 225 इंजन की एक और खासियत है कि यह बीएस-6 मानकों के मुताबिक होगा। गौरतलब है कि सभी वाहन निर्माता कंपनियों को 1 अप्रैल 2020 से सभी गाड़ियों में बीएस-6 मानक वाले इंजन लगाने हैं। मारुति पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह वर्तमान बीएस-4 इंजनों का प्रोडक्शन 31 दिसंबर 2019 तक बंद कर देगी।
फिएट का 1.3 लीटर डीजल इंजन होता है यूज
वहीं अगर मारुति के नए इंजन की तुलना होंडा सिटी के इंजन से करें, तो DDiS 225 का टॉर्क 225 एनएम है, जबकि होंडा सिटी के डीजल इंजन का टॉर्क 200 एनएम है। गौरतलब है कि मारुति अभी तक फिएट का बना 1.3 लीटर के डीजल इंजन का इस्तेमाल करती रही है, जो 1248 सीसी का है और 4,000 आरपीएम पर 89 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 1,750 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देता है। मारुति सालाना फिएट को इसके बदले रॉयल्टी देती है। वहीं पुराने इंजन के मुकाबले मारुति का यह नया इंजन वजन में बेहद हल्का है और माइलेज भी अच्छा देता है।
स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस, बलेनो और अर्टिगा में होगा यूज
वहीं नए इंजन का टॉर्क, जहां होंडा सिटी से ज्यादा है, वहीं हुंडई वर्ना के 1.6 लीटर डीजल इंजन से कम होगा, जो 260 एनएम का टॉर्क देता है। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति अपना नया केवल सियाज के टॉप वैरियंट्स में ही दे सकती है। इसके अलावा मारुति नया इंजन अपनी स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस, बलेनो और अर्टिगा में भी लॉन्च कर सकती है।