फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   vehicle scrappage policy india 2021 motor vehicle tax concession vehicle scrap policy 2021 ministry of road transport and highways india

मसौदा अधिसूचना जारी: पुराने वाहन का स्क्रैप सर्टिफिकेट जमा करने पर, नए वाहनों पर 25 फीसदी तक टैक्स में छूट

Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी मसौदा अधिसूचना के अनुसार, वाहन के स्क्रैपिंग के प्रमाण पत्र के साथ खरीदे गए निजी वाहनों को मोटर वाहन कर पर 25 फीसदी की रियायत दी जाएगी।

विज्ञापन
vehicle scrappage policy india 2021 motor vehicle tax concession vehicle scrap policy 2021 ministry of road transport and highways india
old vehicles scrap - फोटो : For Reference Only

विस्तार

केंद्र सरकार ने 30 मार्च को एक मसौदा अधिसूचना जारी की जिसमें वाहन स्क्रैपिंग के प्रमाण पत्र के साथ खरीदे गए सभी वाहनों के लिए मोटर व्हीकल टैक्स (मोटर वाहन कर) पर 25 फीसदी तक छूट देने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी मसौदा अधिसूचना के अनुसार, वाहन के स्क्रैपिंग के प्रमाण पत्र के साथ खरीदे गए निजी वाहनों को मोटर वाहन कर पर 25 फीसदी की रियायत दी जाएगी। जबकि कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) को 15 फीसदी की छूट दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कहा है कि वाणिज्यिक वाहनों के लिए टैक्स छूट आठ साल की अवधि के लिए होगी। जबकि निजी वाहनों के लिए छूट पंजीकरण की तारीख से 15 साल की अवधि तक के लिए होगी। 
विज्ञापन

सरकार ने 30 दिनों के अंदर इस मुद्दे पर विभिन्न हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। इस नियम के एक अक्टूबर से लागू होने की संभावना है।

सरकार ने कहा है कि वाहन मालिकों को 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को स्क्रैप करने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed