{"_id":"60b772b18ebc3e34fb488f03","slug":"vehicle-sales-in-may-2021-auto-sales-report-car-sales-in-may-2021-auto-sales-in-may-2021-auto-sales-numbers-may-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: मई में मासिक आधार पर घटी बिक्री, लेकिन पिछले साल के मुकाबले 7 गुना तक बढ़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना की मार: मई में मासिक आधार पर घटी बिक्री, लेकिन पिछले साल के मुकाबले 7 गुना तक बढ़ी
Wed, 02 Jun 2021 05:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 02 Jun 2021 05:29 PM IST
सार
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण देश के 90 फीसदी हिस्से में लगे लॉकडाउन से मई महीने में मासिक आधार पर बिक्री में कमी दर्ज की गई। हालांकि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मई में सालाना आधार पर डेढ़ गुना से सात गुना तक ज्यादा बिक्री की है।
विज्ञापन
Auto Industry
- फोटो : PTI
विस्तार
पिछले कई महीनों से रफ्तार भर रही देश की ऑटो इंडस्ट्री पर मई में ब्रेक लग गया। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण देश के 90 फीसदी हिस्से में लगे लॉकडाउन से मई महीने में मासिक आधार पर बिक्री में कमी दर्ज की गई। हालांकि, इस बार लॉकडाउन का असर पिछले साल के लॉकडाउन के मुकाबले काफी कम रहा। यही कारण है कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मई में सालाना आधार पर डेढ़ गुना से सात गुना तक ज्यादा बिक्री की है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मई में 13,702 गाड़ियां बेची हैं। यह पिछले साल मई में कंपनी द्वारा बेची गई 13,702 गाड़ियों की तुलना में 140 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, मासिक आधार पर वाहन बिक्री में 76 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने 1,35,879 गाड़ियां बेची थीं।
इसी तरह, देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै इंडिया की बिक्री मई में 363 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने बीते महीने 25,001 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल मई में इस कंपनी ने 6,883 कारें बेची थीं। मासिक आधार पर कंपनी की वाहन बिक्री में 49 फीसदी की निगेटिव ग्रोथ दर्ज हुई है। अप्रैल में कंपनी ने 49,002 गाड़ियां बेची थीं।

फाइल फोटो
- फोटो : PTI
उधर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की बिक्री सालाना आधार पर 57 फीसदी घट गई है। कंपनी मई में 707 कारें ही बेच पाई। पिछले साल मई में इस कंपनी ने 1,639 कारें बेची थीं। जानकारों का कहना है कि ऑक्सीजन को मेडिकल उपयोग में भेजे जाने और सेमीकंडक्टर की किल्लत से भी उत्पादन पर असर पड़ा है। हालांकि, जून के महीने से कारों की बिक्री में फिर तेजी नजर आने की उम्मीद है।
टाटा मोटर्स की बिक्री सालाना 560 फीसदी बढ़ी
टाटा मोटर्स ने मई में 24,552 गाड़ियां बेचीं। यह मई 2020 में बिकी 4,418 गाड़ियों से 560 फीसदी ज्यादा है, लेकिन मासिक आधार पर बिक्री 38 फीसदी कम है। अप्रैल में 39,530 वाहन बेचे थे।
एमजी मोटर की बिक्री 43 फीसदी बढ़ी
एमजी मोटर इंडिया की वाहन बिक्री मई में 43 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने मई में 1,610 गाड़ियां बेची। जबकि पिछले साल मई के महीने में कंपनी ने 710 गाड़ियां बेची थी।

Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचीं 26,289 गाड़ियां
महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 6.80 गुना इजाफा हुआ है। मई में आंकड़ा 26,289 तक पहुंचा। मई 2020 में 3,867 तक पहुंचा था।
बजाज की बिक्री 114 फीसदी बढ़ी, बेचे 2.71 लाख वाहन
प्रमुख दोपहिया-तिपहिया निर्माता बजाज ऑटो की बिक्री 114% बढ़ी है। कंपनी ने मई में 2,71,862 वाहन बेचे। पिछले साल मई में इसने 1,27,128 वाहन बेचे थे।