फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   uttar pradesh govt will promote electric vehicles, EESL will install 100 charging stations in noida

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की यूपी सरकार की तैयारी, इस शहर में बनेंगे 100 चार्जिंग स्टेशन

Thu, 25 Jul 2019 10:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 Jul 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh govt will promote electric vehicles, EESL will install 100 charging stations in noida
Electric car charging - फोटो : Google

इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा जिले में चार्जिंग स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने जा रही है। सरकारी कंपनी एनर्जी एफिशिअंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (नोएडा) के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन


इस समझौते के तहत नोएडा में तकरीबन 100 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले ईईएसएल का कहना है कि इस पहल से जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।
विज्ञापन


नोएडा के चेयरमैन आलोक टंडन का कहना है कि जब शहर में इतनी मात्रा में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, तो इससे लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिये प्रेरित होंगे। उनका कहना है कि इस प्रयास से नोएडा में वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ग्रीन पीस साउथ ईस्ट एशिया की तरफ से किए गए एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे प्रदूषित शहरों में नोएडा छठे नंबर पर है। वायु प्रदूषण के मामले में सबसे खराब हालत वाले शुरुआत के 6 शहरों में नोएडा के अलावा एनसीआर के गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद का नाम शामिल है।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य में तिपहिया और दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठा रही है। सरकार प्रदेश भर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी है। लखनऊ सहित नौ बड़े शहरों व सात राजमार्गों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रही है।


इन चार्जिंग स्टेशनों को बनाने में आठ कंपनियों ने रुचि दिखाई है। वहीं प्रदेश ने राज्य में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए यूपीडा को नोडल एजेंसी बनाया है। जिसके तहत यूपीडा ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए एजेंसी का चयन करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed