फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Uttar Pradesh government order, High security registration plates must for UP vehicles in NCR registered .

उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश, NCR में है कार या बाइक का रजिस्ट्रेशन तो जल्द लगवा लें नई नंबर प्लेट!

Tue, 13 Oct 2020 03:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 13 Oct 2020 03:03 PM IST
सार

एनसीआर जिलों से बाहर रजिस्टर्ड वाहनों को कुछ महीनों का समय दिया गया है। इसके लिए सरकार ने अपने आदेश में समय सीमा भी तय कर दी है...

विज्ञापन
Uttar Pradesh government order, High security registration plates must for UP vehicles in NCR registered    .
High Seurity Registration Plate (HSRP) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पंजीकृत वाहनों के लिए नया आदेश जारी किया है। सरकार ने एनसीआर में पंजीकृत वाहनों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है। राज्य सरकार का कहना है कि तीन महीने बाद जनवरी 2021 से बिना HSRP लगे वाहनों को दंडित किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी राज्य में आने वाले वाहनों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

तीन महीने का वक्त

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि एनसीआर के जिलों में पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी होना जरूरी है। आदेश के मुताबिक नई गाड़ियों पर तुरंत हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जाए और पुराने वाहनों के लिए तीन महीने का वक्त दिया गया है। सभी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस अथॉरिटी से कहा गया है कि कोई भी दस्तावेज जारी करने से पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लगवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय सीमा भी तय

वहीं एनसीआर जिलों से बाहर रजिस्टर्ड वाहनों को कुछ महीनों का समय दिया गया है। इसके लिए सरकार ने अपने आदेश में समय सीमा भी तय कर दी है।

  • 01 अप्रैल 2005 से पहले के रजिस्टर्ड सभी वाहन पर चार माह तक
  • 01 अप्रैल 2005 से 31 मार्च 2010 के बीच रजिस्टर्ड वाहन पर छह माह तक
  • 01 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2015 तक रजिस्टर्ड वाहन पर आठ माह तक
  • 01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2020 के बीच रजिस्टर्ड वाहन पर दस माह तक
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में आवेदन करें

इससे पहले सरकार ने सभी डीलर्स को आदेश दिया था कि सभी नए बिकने वालों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना सुनिश्ति करें। साथ ही, ऐसी गाड़ियां जिनके निर्माता और डीलर अब नहीं हैं, उन्हें प्लेट लगवाने के लिए आरटीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के महीने भर के अंदर प्लेट लगवा दी जाएगी।

फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी नहीं

वहीं राज्य के कुछ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस अथॉरिटी ने कड़ाई भी बरतनी शुरू कर दी है। अकेले लखनऊ में ही अगर आपकी गाड़ी पर एचएसआरपी नहीं है तो गाड़ी का बीमा नहीं करा पाएंगे। इसके अलावा बिना एचएसआरपी लगे वाहनों का अथॉरिटी में बाकी काम कराना भी मुश्किल होगा। यहां तक कि ऐसी गाड़ियों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किए जाएंगे। साथ ही गाड़ी के ट्रांसफर और चालान से संबंधित कार्य भी विभाग में नहीं होंगे।

दिल्ली में दी ढील

इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी एचएसआरपी को लेकर सख्ती बरती गई थी। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना का विकल्प दिया था, लेकिन वाहन मालिकों को आ रही परेशानी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सिस्टम को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। तब तक के लिए सरकार ने ऑनलाइन बुकिंग पर रोक लगाने के साथ एचएसआरपी नियम लागू न करने के निर्देश दिए थे।

यहां करें आवेदन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करने के लिए bookmyhsrp.com/index.aspx पर जा कर आपको प्राइवेट वाहन और कमर्शियल वाहन ऑप्शन में से एक चुनना होगा। प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल का ऑप्शन मिलेगा। पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर वाहनों की कैटगरी का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद राज्य का विकल्प भरने के बाद डीलर्स के विकल्प को चुनना होगा। अपने वाहन और पते से संबंधित जानकारियां भरनी होंगी। जिसके बाद मोबाइल ओटीपी जेनरेट हो जाएगा। इसके बाद आपको वाहन की बुकिंग का समय और दिन का विकल्प भरने के बाद पेमेंट करना होगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed