यहां Bajaj से लेकर Honda तक की बाइक्स मिल रही हैं महज 9 हजार रुपये में, जानिये कैसे खरीदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में सेकेंड हैंड कार की तरह अब सेकंड हैंड टू व्हीलर मार्केट भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में नये वाहनों से ज्यादा पुराने वाहनों की बिक्री होती है। जो लोग नई बाइक खरीदना में समर्थ नहीं हैं ऐसे लोग पुरानी बाइक खरीदना ही बेहतर समझते हैं। अगर थोड़ी सी मेहनत और सर्च की जाए तो आप भी कम कीमत में एक अच्छी और बढ़िया कंडीशन वाली बाइक खरीद सकते हैं। यहां हमने ड्रूम नामक वेबसाइट और कुछ सेकंड हैंड टू-व्हीलर्स में डील करने वाले कुछ डीलर्स के बात की, आइये जानते हैं भारत की पॉपुलर सेकंडहैंड बाइक्स के बारे में...
Hero Splendor Plus
- मॉडल: 2005
- डिमांड:10000
- रनिंग: 70000km
हीरो की स्प्लेंडर काफी पॉपुलर बाइक है। और एक लम्बे समय से यह बाइक मार्किट में धूम मचा रही है। भारत में हीरो स्प्लेंडर की डिमांड हमेशा ही बनी रहती है। droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार स्प्लेंडर का 2005 वाला मॉडल आपको आसानी से 10 हजार रुपये में मिल जाएगा। इस समय नई स्पलेंडर प्लस की शुरुआती कीमत 51 हजार रुपये से शुरू होती है।
Bajaj Discover 125ST
- मॉडल: 2013
- कीमत:16000
- रनिंग: 40000 km
बजाज की डिस्कवर 125ST अपनी आरामदायक राइड के लिए जानी जाती थी। फिलहाल मॉडल बंद हो चुका है। लेकिन भी काफी लोगों को यह बाइक पसंद है। droom वेबसाइट इस बाइक की डिटेल्स उपलब्ध है। 40 हजार किलोमीटर चली यह बाइक आपको 16 हजार रुपये में मिल जाएगी। वेबसाइट के मुताबिक यह 2013 मॉडल की बाइक है।
TVS Apache RTR 160cc
- मॉडल: 2014
- कीमत:38000
- रनिंग: 63,846 Km
Honda CBF Stunner
- मॉडल: 2008
- कीमत: 10,000
- रनिंग: 39,287Km
Bajaj Pulsar 150
- मॉडल: 2006
- कीमत: 9,000
- रनिंग: 28,000 Km
बजाज की पल्सर का नाम शायद ही किसी ने न सुना हो। आज भी इस बाइक के प्रति लोगों की दीवानगी कम नहीं होती। लोग आज भी इसके बाइक के पुराने मॉडल की तलाश में रहते हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही तलाश है तो droom वेबसाइट पर यह बाइक बिक्री में उपलब्ध है। यहां पर 28 हजार किलोमीटर चली बाइक की डिमांड महज 9 हजार रुपये है। वेबसाइट के अनुसार ये 2006 मॉडल की बाइक है।