संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एक खास कार से संसद पहुंचे। जावड़ेकर के पहुंचते ही मीडिया से लेकर वहां मौजूद तमाम लोगों का ध्यान इस कार ने खींच लिया।
दरअसल, यह कार साउथ कोरिया की ऑटो निर्माता कंपनी Hyundai की Kona एसयूवी थी। जावड़ेकर ने इस दौरान लोगों से इलेक्ट्रिक कार और पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफर करने की अपील की। आइए जानते हैं जावड़ेकर की इस कार में क्या फीचर्स हैं और इसकी क्या कीमत है...
2 of 6
Hyundai Kona
- फोटो : ANI
क्या हैं फीचर्स?
बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink Connectivity है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में मिलती है। इसके जरिए गाड़ी की सेहत से जुड़ी हर एक छोटी—बड़ी जानकारी का ध्यान रखा जा सकता है। इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स भी हैं। कोना में 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं।
3 of 6
Hyundai Kona
- फोटो : ANI
9 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार
Hyundai की यह kona इलेक्ट्रिक कार 394.9 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। कोना में 32.9 kwh की बैटरी है जिसकी मदद से इसे महज 9 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में मदद मिलती है।
4 of 6
Hyundai Kona
- फोटो : ANI
Kona का माइलेज
इलेक्ट्रिक कार Kona की बैटरी को फुल चार्ज करने पर यह 452 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित भी किया है।
5 of 6
hyundai kona EV
- फोटो : Hyundai
कितने मिनट में होती है चार्ज
चार्जिंग टाइम की बात करें तो Kona इलेक्ट्रिक DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं AC लेवल दो चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है।