फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रिक कार से संसद पहुंचे प्रकाश जावड़ेकर, सिंगल चार्ज में चलती है 450 KM, जानें कीमत

Mon, 18 Nov 2019 03:50 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 18 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar arrived Parliament in Hyundai Kona electric car
Prakash Javadekar - फोटो : PTI

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एक खास कार से संसद पहुंचे। जावड़ेकर के पहुंचते ही मीडिया से लेकर वहां मौजूद तमाम लोगों का ध्यान इस कार ने खींच लिया।



दरअसल, यह कार साउथ कोरिया की ऑटो निर्माता कंपनी Hyundai की Kona एसयूवी थी। जावड़ेकर ने इस दौरान लोगों से इलेक्ट्रिक कार और पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफर करने की अपील की। आइए जानते हैं जावड़ेकर की इस कार में क्या फीचर्स हैं और इसकी क्या कीमत है...

Union Minister Prakash Javadekar arrived Parliament in Hyundai Kona electric car
Hyundai Kona - फोटो : ANI

क्या हैं फीचर्स? 
बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink Connectivity है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में मिलती है। इसके जरिए गाड़ी की सेहत से जुड़ी हर एक छोटी—बड़ी जानकारी का ध्यान रखा जा सकता है। इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स भी हैं। कोना में 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं।

Union Minister Prakash Javadekar arrived Parliament in Hyundai Kona electric car
Hyundai Kona - फोटो : ANI

9 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार
Hyundai की यह kona इलेक्ट्रिक कार 394.9 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। कोना में 32.9 kwh की बैटरी है जिसकी मदद से इसे महज 9 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar arrived Parliament in Hyundai Kona electric car
Hyundai Kona - फोटो : ANI

Kona का माइलेज
इलेक्ट्रिक कार Kona की बैटरी को फुल चार्ज करने पर यह 452 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित भी किया है।

विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar arrived Parliament in Hyundai Kona electric car
hyundai kona EV - फोटो : Hyundai

कितने मिनट में होती है चार्ज
चार्जिंग टाइम की बात करें तो Kona इलेक्ट्रिक DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं AC लेवल दो चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed