फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Two wheelers also affected from slowdown, TVS, Hero and Bajaj Auto sales down in November, 2019

टू-व्हीलर्स सेगमेंट पर भी मंदी का असर, TVS, Hero और Bajaj की घटी बिक्री, लेकिन बढ़ा निर्यात

Mon, 02 Dec 2019 04:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Dec 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Two wheelers also affected from slowdown, TVS, Hero and Bajaj Auto sales down in November, 2019
1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली बेस्ट बाइक्स - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

अक्टूबर में गाड़ियों की बिक्री में उछाल के बाद नवंबर महीना ऑटो सेक्टर के गिरावट भरा रहा है। कारों के अलावा बाइक कंपनियों की बिक्री भी घटी है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान देश की नंबर वन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प और टीवीएस को हुआ है, जबकि बजाज मोटर्स को कम घाटा झेलना पड़ा है।

विज्ञापन

TVS मोटर्स की कुल बिक्री 16.7 फीसदी घटी

चेन्नई बेस्ड दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स की बात करें, तो उसकी कुल बिक्री 16.7 फीसदी घटी है। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में कुल 266,582 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि पिछले साल नवंबर में 319,965 गाड़ियां बिकी थीं। कंपनी के मुताबिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 18.81 फीसदी घटी है, नवंबर में यह आंकड़ा 249,350 यूनिट्स का था, जबकि पिछले साल नवंबर में यह 304,142 यूनिट्स रहा था। 

विज्ञापन

कम बिके टीवीएस स्कूटर्स

कंपनी का कहना है कि मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की बिक्री 11 फीसदी और 24.07 फीसदी कम हुई है। नवंबर में 105,963 यूनिट्स बाइक्स की और 84,169 यूनिट्स स्कूटर्स की बिकीं। वहीं कुल निर्यात भी 27 फीसदी बढ़ कर 74,060 यूनिट्स तक पहुंच गया। जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 34 फीसदी बढ़ कर 17,232 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल नवंबर में 12,823 यूनिट्स थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Motocorp की बिक्री 15.8 फीसदी घटी

घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प भी घाटे में रहा है। नवंबर में 15.8 फीसदी गिरावट की साथ 505,994 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 601,045 यूनिट्स का था। हीरो के मुताबिक घरेलू बाजार और निर्यात दोनों में 15.3 फीसदी की गिरावट के साथ 516,775 यूनिट्स ही बिक पाईं।

नहीं बिके स्कूटर्स

हीरो स्कूटर्स की बिक्री में 43 फीसदी की गिरावट आई है और 37,575 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि नवंबर 2018 में 66,270 यूनिट्स बिकी थीं। हीरो बाइक्स की बात करें, तो 5.6 फीसदी की गिरावट आई है और नवंबर 2019 में 479,200 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी इस समय बीएस6 वाहनों के निर्माण पर जोर दे रही है, जिसके चलते अपनी बाइक्स के 50 से ज्यादा वेरियंट्स के उत्पादन को बंद करने का फैसला किया है।

सबसे कम असर बजाज पर

बजाज ऑटो पर घाटे का कोई खासा असर नहीं पड़ा है। बजाज ऑटो की कुल बिक्री 0.9 फीसदी घटी है, जो 403223 यूनिट्स रहा, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 406930 यूनिट्स का था। घरेलू बाजार में नवंबर में 11.5 फीसदी की गिरावट रही और पिछले साल 234818 यूनिट्स के मुकाबले कुल बिक्री 207,775 यूनिट्स की रही।         

बढ़ गया निर्यात    

बजाज मोटरसाइकिल्स की बात करें, तो नवंबर में न्यनतम 0.8 फीसदी का नुकसान झेलना पड़ा है। नवंबर में 343446 यूनिट्स बाइक्स की बिकीं, जबकि पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 346,544 यूनिट्स का था। वहीं कुल निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में 195,448 यूनिट्स बाहर भेजी गईं, जबकि पिछले साल यह संख्या 172,112 यूनिट्स थीं। इसके अलावा कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री भी घटी है, पिछले महीने 59,777 यूनिट्स बेची गई, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 60,386 यूनिट्स का था।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed