फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Two employees of Bajaj Auto died due to corona virus and 140 infected in Aurangabad manufacturing plant the company said- work will continue in the plant

Bajaj के कारखाने में कोरोना से दो कर्मचारियों की मौत, 140 संक्रमित, कंपनी ने कहा- नहीं बंद होगा काम

Sat, 27 Jun 2020 10:35 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Two employees of Bajaj Auto died due to corona virus and 140 infected in Aurangabad manufacturing plant the company said- work will continue in the plant
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : Twitter
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद अब जिंदगी पटरी पर आनी शुरू हो गई है। हालांकि, कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। भारत में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख को भी पार कर गया है। इस महामारी की सबसे ज्यादा मार ऑटो सेक्टर पर देखने को मिल रहा है, जहां सेल्स निगेटिव में आ गई है। इस कड़ी में अब बजाज ऑटो ने अपने औरंगाबाद कारखानों में कोरोना से संक्रमित मामलों की जानकारी दी है। शुक्रवार को दो और तीन पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने बताया कि उसके औरंगाबाद प्लांट में दो कर्मचारियों की कोविड -19 के कारण मौत हो गई है। जबकि, 140 अन्य कर्मचारी इस संक्रमण से प्रभावित हैं। हालांकि, कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि यहां काम बंद नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया था कि बजाज ऑटो को औरंगाबाद के पास वालुज में अपने प्लांट को बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


बजाज ऑटो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवि रामासामी ने कहा, "हमारे वालुज प्लांट में 8,100 से अधिक कर्मचारी और ठेकेदार काम करते हैं। कोविड-19 से हमारे 140 कर्मी प्रभावित हैं, जो कुल संख्या का दो प्रतिशत से भी कम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से बताया गया कि जिन दो कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है, उनमें हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी थीं। कंपनी ने कहा कि इस प्लांट में काम जारी रहेगा।


कंपनी ने अपने बयान में कहा, "हम बजाज ऑटो में, देश की एक बड़ी संख्या की तरह, अब वायरस के साथ जीना सीख रहे हैं।"

हालांकि, जानकारी के मुताबिक कंपनी सैनिटाइजेशन के लिए शनिवार और रविवार को अपना प्लांट बंद रखेगी और सोमवार सुबह फिर से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने कुछ कर्मचारियों को उत्तराखंड के पंतनगर प्लांट में भेज सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी रविवार को साप्ताहिक बंदी का पालन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed