फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tvs xl one of the most favourite bike of indians

भारतीयों के दिल की धड़कन है ये सस्ती बाइक

Thu, 13 Apr 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
tvs xl one of the most favourite bike of indians
tvs

गांव की उबड़ खाबड़ सकड़ों से लेकर शहर के हाईवे वाली सपाट रोड तक ये बाइक आपको हर जगह नजर आएगी। खासकर के काम काज और वजन ले जाने के लिए इस दोपहिया का इस्तेमाल अन्य किसी टू व्हीलर से ज्यादा होता है। 

विज्ञापन


जी हां हम बात कर रहे हैं टीवीएस की एक्सएल की। ये बाइक गांव के लोगों की पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। ज्यादातर व्यापारी वर्ग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इस ऑटोमेटिक बाइक की मांग अन्य किसी बाइस के कम नहीं है।
विज्ञापन


हो भी क्यों नहीं इस क्षमता और डीजाइन ही ऐसा है। दिखने में ये टू व्हीलर अन्य बाइस के मुकबले बहुत ही आम नजर आती है। लेकिन इस आम नजर आने वाली दोपहिया की खासियत इसकी कीमत, माइलेज और क्षमता से नजर आती है। आइए आपको बताते हैं इस खास बाइक के बारे में जो हर आम दिल की है धड़कन।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएस एक्सएल के स्पेसिफिकेशन

tvs xl one of the most favourite bike of indians
tvs

टीवीएस की इस बाइक में 99.7सीसी का चार स्ट्रोक वाला सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह इंजन दोपहिया को 6000 आरपीएम पर 4.3 बीएचपी की अधिकत्म ताकत प्रदान करता है। इसके साथ ही 3500 आरपीएम पर 6.5 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। 

बाइक की मैक्सिमम स्पीड 60 किमी प्रति घंटे की है। बाइक सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों विकल्पों के साथ आती है। टीवीएस एक्सएल की सबसे बड़ी खासियत उसकी भार ढोने की क्षमता है। ये बाइक पर आप आराम से 130 किलो तक का भार लेकर कहीं जा सकती है। 

टीवीएस की ये बाइक एक्सएल 100 और एक्सएल हैवी ड्यूटी दो वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इस बाइक को 6 रंगो में लॉन्च किया है। एक्सएस 100 की शुरुआती कीमत 36,000 रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है, तो वहीं एक्सएल हैवी ड्यूटी की कीमत 29,000 रुपये एक्स शोरुम दिल्ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed