फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tvs will launch new jupiter grand 5g this festive season

टीवीएस ले आया है नया स्कूटर, एक लीटर में चलेगा 62 किलोमीटर

Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Tvs will launch new jupiter grand 5g this festive season
tvs jupiter

टीवीएस कंपनी त्यौहारों से पहले अपने सबसे प्रसिद्व स्कूटर को अपडेट कर लांच करने की तैयारी में है।कंपनी इस नए स्कूटर को Jupiter Grande 5G के नाम से लांच करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक नए ज्यूपिटर का बाहरी लुक  पूराने के जैसा ही होगा।लांच होने वाले स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऐसी कुछ चीजो को जोड़ा है जो किसी भी स्कूटर में आपको पहली बार देखने को मिलेंगी।सामने आई जानकारी के मुताबिक

विज्ञापन


 इस नए स्कूटर में फ्यूल साइन के लिए डिजिटल डिस्प्ले के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया जाएगा।इसके अलावा इसमें ट्रिप मीटर और क्लॉक की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


नए टीवीएस ज्यूपिटर ग्रैंड 5जी स्कूटर में स्टैंडर्ड वेरियंट वाले एक्सटर्नल फ्यूल के साथ फिलर कैप, रिजर्व फ्यूल इंडिकेटर, अंडरसीट मोबाइल चार्जर, पार्किंग ब्रेक और पास लाइट स्विच जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल होंगे।ये सभी फीचर्स अभी तक किसी भी स्कूटर में नहीं दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीएस ज्यूपिटर ग्रैंड 5जी की पावर की बात करें, तो इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। इस नए स्कूटर में पुराने स्कूटर की ही तरह 109.7सीसी, सिंगल-सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा। जो कि 8एचपी की पावर और 8एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।


कंपनी ने इस नए स्कूटर को लेकर दावा किया है कि यह 62 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा। कीमत की बात करें, तो हाल ही में मार्केट में मौजूद ज्यूपिटर की कीमत 56,488 रुपये है। वहीं माना जा रहा है कि लांच होने वाले नए ज्यूपिटर की कीमत इससे मात्र 1500 रुपये ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed