फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tvs wego updated model launch in india, Price are staring from 53,000

Tvs का नया स्कूटर 1 लीटर में चलेगा 62 किमी, Activa को भी देगा कड़ी टक्कर

Fri, 12 Oct 2018 12:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Tvs wego updated model launch in india, Price are staring from 53,000
Tvs Wego
देश में जैसे- जैसे त्यौहारों कर सीजन पास आ रहा है। वाहन कंपनियां पूरे जोर शोर से इसकी तैयारी में लगी हुई हैं। कुछ कंपनियां अपने नए वाहन मार्केट में उतार चुकी हैं तो कुछ अपडेट करके लांच कर रही है। फिलहाल टीवीएस ने अपने वीगो स्कूटर को अपग्रेड कर बाजार में उतारा है।
विज्ञापन


इस नए स्कूटर को पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी ने नए टीवीएस को ग्राफिक्स डिजाइन के साथ ड्यूल टोन कलर में ग्राहको के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इस नए वीगो में  रेड, ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर जैसे कई रंगो को उपलब्ध कराया है। 
विज्ञापन


स्कूटर में दिए फीचर्स की बात करें तो 
इसमें सीट को पहले के मुकाबले कहीं स्टाइलिश बनाया गया है। नए वीगो की सीट में लाल रंग की स्टिचिंग दी गई है। जो इसके लुक को और आकर्षक बना रहा है। स्कूटर के व्हील को भी कंपनी ने  एकदम नए तरीके से डिजाइन किया है। इस स्कूटर के अन्य फीचर्स फुल मेटल बॉडी, डिजिटल इंस्टट्रूमेंट कंसोल, 12 इंच के अलॉय व्हीलस, ट्यूबलैस टायर, एलईडी टेल लैंप,आदि में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने इस नए वीगो में पहले की ही तरह ही इसमें 110 सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन दिया है। जो कि 8पीएस की पावर के साथ 8.4 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वीगो स्कूटर के माइलेज की बात करें तो यह 62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने के साथ ही  होंडा के स्कूटरों को टक्कर देता है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने वीगो के अपग्रेड वर्जन को 53,027 रुपये की कीमत में लांच किया है।

Tvs wego updated model launch in india, Price are staring from 53,000
Okinawa Ridge

बता दें,हाल ही में देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों से निजात दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओकिनावा ने अपनी रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर दिया है। ओकिनावा रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने डिटैजेबल लिथियम-आयन बैटरी दी है। इस बैटरी की खास बात यह है कि आप इसे बाहर निकालकर भी चार्ज कर सकते हैं।

पावर की बात करें तो इसमें 800 वॉट कर बीएलडीसी (BLDC) मोटर लगा है। लांच हुए इस स्कूटर की टॉप स्पीड  55 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कंपनी का दावा है कि आप इस स्कूटर को एक बार चार्ज करके 120 किमी तक चला सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो, 
सेंट्रल लॉकिंग
एंटी-थेप्ट अलार्म
ब्रेकिंग के लिए पहियों में ड्रम ब्रेक 
ई-एबीएस (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम)

इन सभी फीचर्स के साथ ही इस स्कूटर में बिना चाबी के स्कूटर स्टार्ट के साथ ही फाइंड माय स्कूटर का फीचर भी उपलब्ध है। जिसकी सहायता से आप स्कूटर की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इस ओकिनावा रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को  कंपनी ने 64,988 रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) कीमत के साथ पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed