Tvs का नया स्कूटर 1 लीटर में चलेगा 62 किमी, Activa को भी देगा कड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नए स्कूटर को पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी ने नए टीवीएस को ग्राफिक्स डिजाइन के साथ ड्यूल टोन कलर में ग्राहको के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने इस नए वीगो में रेड, ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर जैसे कई रंगो को उपलब्ध कराया है।
स्कूटर में दिए फीचर्स की बात करें तो
इसमें सीट को पहले के मुकाबले कहीं स्टाइलिश बनाया गया है। नए वीगो की सीट में लाल रंग की स्टिचिंग दी गई है। जो इसके लुक को और आकर्षक बना रहा है। स्कूटर के व्हील को भी कंपनी ने एकदम नए तरीके से डिजाइन किया है। इस स्कूटर के अन्य फीचर्स फुल मेटल बॉडी, डिजिटल इंस्टट्रूमेंट कंसोल, 12 इंच के अलॉय व्हीलस, ट्यूबलैस टायर, एलईडी टेल लैंप,आदि में कोई बदलाव नहीं किया है।
हालांकि कंपनी ने इस नए वीगो में पहले की ही तरह ही इसमें 110 सीसी का फोर स्ट्रोक इंजन दिया है। जो कि 8पीएस की पावर के साथ 8.4 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वीगो स्कूटर के माइलेज की बात करें तो यह 62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने के साथ ही होंडा के स्कूटरों को टक्कर देता है।
कीमत की बात करें तो कंपनी ने वीगो के अपग्रेड वर्जन को 53,027 रुपये की कीमत में लांच किया है।
बता दें,हाल ही में देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों से निजात दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओकिनावा ने अपनी रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर दिया है। ओकिनावा रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने डिटैजेबल लिथियम-आयन बैटरी दी है। इस बैटरी की खास बात यह है कि आप इसे बाहर निकालकर भी चार्ज कर सकते हैं।
पावर की बात करें तो इसमें 800 वॉट कर बीएलडीसी (BLDC) मोटर लगा है। लांच हुए इस स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कंपनी का दावा है कि आप इस स्कूटर को एक बार चार्ज करके 120 किमी तक चला सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो,
सेंट्रल लॉकिंग
एंटी-थेप्ट अलार्म
ब्रेकिंग के लिए पहियों में ड्रम ब्रेक
ई-एबीएस (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम)
इन सभी फीचर्स के साथ ही इस स्कूटर में बिना चाबी के स्कूटर स्टार्ट के साथ ही फाइंड माय स्कूटर का फीचर भी उपलब्ध है। जिसकी सहायता से आप स्कूटर की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इस ओकिनावा रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 64,988 रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) कीमत के साथ पेश किया है।