फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   tvs scooty zest 110 bs6 launch tvs scooty zest 110 bs6 price know tvs zest 110 bs6 colours features engine specifications

2020 TVS Zest 110 BS6 स्कूटर ET-Fi टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स

Fri, 24 Jul 2020 02:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2020 02:07 PM IST
सार

  • नए जेस्ट 110 बीएस6 स्कूटर में ET-Fi (ईकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे नए ईंधन उत्सर्जन मानकों हासिल किए गए हैं।
  • टीवीएस के मुताबिक नया जेस्ट 110 बीएस6 स्कूटर बेहतर ड्राइवेबिलिटी और स्मूदनेस के साथ ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

विज्ञापन
tvs scooty zest 110 bs6 launch tvs scooty zest 110 bs6 price know tvs zest 110 bs6 colours features engine specifications
TVS Zest 110 BS6 - फोटो : TVS

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने Zest 110 स्कूटर को अपडेटेड BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ लॉन्च किया है। 2020 TVS Zest 110 BS6 की चेन्नई में एक्स शोरूम कीमत 58,460 रुपये है। Zest 110 BS6 स्कूटर दो वेरिएंट- Himalayan High Series (हिमालयन हाई सीरीज) और Matte Series (मैट सीरीज) में बाजार में उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

इंजन 
2020 TVS Zest 110 BS6 स्कूटर में 110cc इंजन मिलता है। यह इंजन 5.75 kW (8 PS) का पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। BS4 मॉडल की तुलना में नए जेस्ट में पावर कुछ कम हो गया है लेकिन टॉर्क बढ़ गया है। नया इंजन 7.8 bhp का पावर और 8.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता था। जेस्ट अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्कूटर नहीं है, लेकिन यह अभी भी अपने कम कर्ब वेट की वजह से बेहतर परफॉर्मेंस का वादा करता है।

नए जेस्ट 110 बीएस6 स्कूटर में ET-Fi (ईकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे नए ईंधन उत्सर्जन मानकों हासिल किए गए हैं। टीवीएस के मुताबिक नया जेस्ट 110 बीएस6 स्कूटर बेहतर ड्राइवेबिलिटी और स्मूदनेस के साथ ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
अपग्रेडेड जेस्ट 110 के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। टीवीएस के इस स्कूटर में बेस्ट इन क्लास 19-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, अंडरसीट USB चार्जर, एलईडी टेललैंप, डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल), ट्विलाइट लैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
टीवीएस जेस्ट 110 बीएस6 स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोलिक रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने अनुसार इससे बेहतर राइडिंग का अनुभव और हैंडलिंग मिलता है। इस स्कूटर के फ्रंट में 110 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा जेस्ट 110 में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। टीवीएस के मुताबिक यह टायर फिसलन वाली जगह पर भी बेहतर ग्रिप देते हैं। साथ ही इस स्कूटर में आरामदायक चौड़ी सीट मिलती है। 

मुकाबला
नए Zest 110 BS6 का मुकाबला Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस) स्कूटर से है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,600 रुपये है। Zest 110 BS6 स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें रेड, ब्लू, पर्पल, ब्लैक, येलो और टर्काइस ब्लू शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed