फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor Company offering bumper offers on TVS Radeon this festival season

मात्र 1999 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ले जाएं TVS Radeon, 5000 रुपये का मिलेगा Paytm कैशबैक

Wed, 04 Nov 2020 04:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 04 Nov 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
TVS Motor Company offering bumper offers on TVS Radeon this festival season
TVS Radeon

अगर दिवाली से पहले आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो टीवीएस मोटर कंपनी का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल कंपनी अपनी TVS Radeon पर कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है। बता दें कि इस बाइक की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,942 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 66,442 रुपये तक जाती है। आज हम आपको इस बाइक पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

TVS Radeon पर क्या है ऑफर?

इस त्योहार TVS Radeon को ग्राहक 14,999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है, जहां ग्राहकों को 1,999 रुपये की शुरुआती EMI पर इसे खरीदने का विकल्प मिल रहा है। वहीं, Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इन सब के अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI पर बाइक को खरीदने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Radeon: स्पेसिफिकेशन्स

  • परफॉर्मेंस- TVS Radeon में पावर के लिए 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7, 350 आरपीएम पर 8.08 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले इसके बीएस6 मॉडल में 15 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है। TVS Radeon में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 
  • रफ्तार- यह बाइक 8.34 सेकेंड्स में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।
  • ब्रेकिंग- ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ब्रेक दिया गया है। यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है। SBT फीचर के कारण ब्रेक लगने पर बाइक कम दूरी में ही रुक जाती है। इस बाइक में रियर ब्रेक लगाने पर फ्रंट ब्रेक ऑटोमैटिक अडजस्ट हो जाता है।
  • सस्पेंशन- TVS Radeon के फ्रंट में टेलिस्कोपिक ऑयल डैम्प्ड सस्पेंशन दिया है। वहीं, बैक में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है।
  • डायमेंशन- TVS Radeon की लंबाई 2006 मिलीमीटर, चौड़ाई 705 मिलीमीटर और ऊंचाई 1070 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed