फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   TVS Motor Company Vice President Design Timothy Prentice tvs motorcycles tvs scooty tvs bikes tvs motors latest news

Timothy Prentice: टीवीएस मोटर कंपनी के नए वाइस प्रेसिडेंट डिजाइन बने टिमोथी प्रेंटिस, मिल चुके हैं कई अवार्ड

Tue, 23 Feb 2021 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 05:38 PM IST
सार

टीवीएस मोटर कंपनी के नए उपाध्यक्ष डिजाइन टिमोथी प्रेंटिस के Mission Motor (मिशन मोटर) के मिशन आर (2010) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के डिजाइन के लिए उन्हें और उनके डिजाइन स्टूडियो को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। इन पुरस्कारों में प्रतिष्ठित रेड डॉट और कोर 77 इंडस्ट्रियल डिजाइन अवार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
TVS Motor Company Vice President Design Timothy Prentice tvs motorcycles tvs scooty tvs bikes tvs motors latest news
TVS Zapplin Hybrid Electric Cruser Bike - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने टिमोथी (टिम) प्रेंटिस को उपाध्यक्ष डिजाइन के रूप में नियुक्त करने का एलान किया है। प्रेंटिस को दुनिया भर में सबसे नामी मोटरसाइकिल डिजाइनरों में से एक माना जाता है। टिमोथी को इस क्षेत्र में 35 साल का अनुभव है और उनके काम की काफी तारीफ होती रही है। 
विज्ञापन

टीवीएस ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने हमेशा अपने दोपहिया वाहनों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देने की कोशिश की है। कंपनी ने कहा है कि हाल के दिनों में, वे स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों में अपनी कनेक्टिविटी फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब रहे हैं। प्रेंटिस अब टीवीएस में डिजाइन प्लानिंग और स्ट्रैटेजी टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद कंपनी को डिजाइन ट्रेंड में तेजी से हो रहे बदलावों में आगे रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेंटिस का अपना डिजाइन स्टूडियो है और उन्हें ग्राहकों में Polaris (पोलारिस), BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड), Aprilia (अप्रिलिया), Honda R&D (होंडा आरएंडडी) और Yamaha (यामाहा) जैसे नाम शामिल हैं। प्रेंटिस को Triumph Thunderbird (ट्रायम्फ थंडरबर्ड) (2009) और Triumph Speed Triple (ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल) (2011) जैसी मशहूर मोटरसाइकिलों को डिजाइन करने के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन

Mission Motor (मिशन मोटर) के मिशन आर (2010) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए उनके डिजाइन के लिए उन्हें और उनके डिजाइन स्टूडियो को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। इन पुरस्कारों में प्रतिष्ठित रेड डॉट और कोर 77 इंडस्ट्रियल डिजाइन अवार्ड शामिल हैं। प्रेंटिस के अब इलेक्ट्रिक उत्पादों सहित टीवीएस के भविष्य के डिजाइनों पर काम करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed