फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Triumph Street Triple S launched at 8.5 lac

8.5 लाख की यह मोटरसाइकिल आपको कर देगी दीवाना

Tue, 13 Jun 2017 01:34 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Triumph Street Triple S launched at 8.5 lac

ट्राएंफ ने  अपने तीन स्ट्रीट ट्रिपल वेरिएंट में से एक स्ट्रीट ट्रिपल एस को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये है। एस 2017 ट्रिपल एस का बेस वेरिएंट है। इसमें 765 सीसी वाला तीन सिलेंडर डीओएचसी लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 113 एचपी की शक्ति 11250 आरपीएम और 73 एनएम का टॉर्क 9100 आरपीएम पर प्रदान करता है। एस में स्लिपर क्लच, राइड बाई वायर थ्रोटल दो राइडिंग मोड के साथ उपलब्‍ध है। एबीएसी और स्विचेबल ट्रैक्‍शन कंट्रोल, अपसाइड डाउन अलग से संचालित होने वाला फोर्क्स आगे व प्रीलोड अडजस्‍टेबल मोनोशॉक राउंड पीछे दिया गया है। 

विज्ञापन


ट्राएंफ मोटरसाइकिल इंडिया के प्रमुख विमल सुंबली ने बताया कि इसके लाइनअप का 90 फीसदी हिस्सा सीकेडी करने का है। स्ट्रीट ट्रिपल आर और आरएस भी इस साल के अंत तक जब आएंगी तो वो भी सीकेडी के तहत यहां आएंगी। 
विज्ञापन


स्ट्रीट ट्रिपल एस का सीधा मुकाबला कावासाकी जेड900 और डुकाटी मॉन्सटर 821 से है। जेड900 में इनलाइन फोर इंजन लगा है जो कि 125 एचपी की शक्ति जबकि मॉन्सटर 821 स्पोर्टस 112 एचपी की शक्ति देता है। हालांकि स्ट्रीट ट्रिपल एस इस लिहाज से अपनी अफोर्डेबल कीमत के साथ ज्यादा व्यावहारिक लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed