{"_id":"607fd6dd84823768c70a34c8","slug":"triumph-street-scrambler-900-triumph-street-scrambler-sandstorm-special-edition-revealed-triumph-motorcycles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Triumph ने पेश की दो Scrambler बाइक्स: बेचेगी लिमिटेड एडिशन Sandstorm की सिर्फ 775 यूनिट्स, जानें इनकी खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Triumph ने पेश की दो Scrambler बाइक्स: बेचेगी लिमिटेड एडिशन Sandstorm की सिर्फ 775 यूनिट्स, जानें इनकी खासियत
Wed, 21 Apr 2021 01:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:10 PM IST
सार
Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने भारत में Street Scrambler 900 और Scrambler Sandstorm लिमिटेड एडिशन किया पेश, जानें इनकी खासियतें।
विज्ञापन
Triumph Street Scrambler
- फोटो : Triumph Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूके की स्वामित्व वाली सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने भारत में हाल ही में Scrambler 1200 के नए 2021 वर्जन को पेश किया था। अब कंपनी ने Street Scrambler 900 को पेश किया है जो नए अपडेटेड इंजन के साथ आएगी। इसके अलावा कंपनी एक लिमिटेड एडिशन Street Scrambler Sandstorm को भी पेश किया। कंपनी इस बाइक की सिर्फ 775 यूनिट्स बनाएगी। ये दोनों मोटसाइकिल भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली हैं। यहां जानते है इन दोनों बाइक्स की अहम बातें।
विज्ञापन
Street Scrambler 900
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने अपनी लोकप्रिय बाइक Street Scrambler के नए वर्जन को कुछ अपडेट्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसमें ब्रश्ड एल्युमिनियम हेडलाइट ब्रेकेट, थ्रोट बॉडी फीनिश, हील गॉर्ड और नए साइड पैनल्स दिए हैं। नई बाइक में एल्युमिनियम नंबर बोर्ड मिलता है और इसके टैंक पर पैड्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही बाइक में नए सीट्स मिलते हैं। इसके अलावा बाइक के डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। कंपनी ने Street Scrambler 900 बाइक को तीन रंगों के साथ पेश किया है। इनमें अर्बन ग्रे, जेट ब्लैक, डुअल टोन मॉडल में मैटे खाकी और मैटे आयरस्टोन जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Street Scrambler Sandstorm
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स लिमिटेड एडिशन Street Scrambler Sandstorm को भी ला रही है। इस बाइक को दुनियाभर में सिर्फ 775 लोग ही खरीद पाएंगे। कंपनी इस बाइक की सिर्फ 775 यूनिट्स ही तैयारी करेगी। इस बाइक को कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। इसमें हेडलाइट ग्रिल और LED टेल लाइट्स मिलेंगे। बाइक के फ्यूल टैंक पर मैटे स्टॉर्म ग्रे और ऑयरनस्टोन हाइलाइट्स देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही टैंक पर रबर ग्रिप पैड भी दिए गए हैं। बाइक में ऊंचे मडगार्ड मिलते हैं और इसे स्टैंडस्टॉर्म पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इंजन और पावर
कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिल में एक जैसा इंजन लगाया है। दोनों मोटरसाइकिल में 900 cc पैरलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 65 hp का पावर और 80 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स- रोड, रेन और ऑफ रोड मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 16,000 किलोमीटर के सर्विस इंटरवल के साथ आएगी।
ब्रेकिंग और फीचर्स
ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 310 mm के डिस्क ब्रेक और रियर में 255 mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक के फ्रंट में 19 इंच और पिछले हिस्से में 17 इंच के व्हील के साथ मेटजेलेर टॉरेंस टायर दिए गए हैं। बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें पहले जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कितनी होगी कीमत
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक इनकी कीमत मौजूदा मॉडल के कीमत के लगभग होगी। इस समय दिल्ली में Street Scrambler के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपये है।