जल्द लॉन्च होगी दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक Triumph rocket 3
ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने 2014 में अपनी सबसे पॉवरफुल मोटरसाइकिल कही जानें वाली रॉकेट 3 को लॉन्च किया था। बाइक ने लॉन्च होते ही बाजार को अपने नाम कर लिया था। बता दें, कंपनी रॉकेट 3 का एक अल्ट्रा प्रीमियम और लिमिटेड एडिशन मॉडल रॉकेट TFC को इंटरनेशनल मार्केट में 1 मई 2019 को पेश करने जा रही है।
फिलहाल, इस पावरफुल मोटरसाइकिल की मात्र 750 यूनिट ही बनाई जाएंगी। रॉकेट TFC को पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा, जिसमें एक नया इंजन, अपडेटेड साइकिल पार्ट्स और नया बॉडीवर्क शामिल होगा।खबरों की मानें तो इस मोटरसाइकिल में 2,500 सीसी का पॉवरफुल इंजन दिया जाएगा जो 180 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा।
बाइक में प्रीमियम ब्रेक्स और सस्पेंशन सेटअप का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। इसमें थ्री हेडर एग्जॉस्ट सेटअप मिलता है, जिसका साउंड लाजवाब है। इस बाइक को बनाने में कार्बन फाइबर का काम ज्यादा किया गया है। जिसमें टाइटेनियम कोटेड इंवर्टेड फॉर्क, ब्रेबो ब्रेक्स, कस्टम रियर फेंडर आदि का इस्तेमाल किया गया है।
नई ट्रायम्फ रॉकेट TFC में नया ट्रिपल इंजन दिया जाएगा। जो उम्मीद है दुनिया का सबसे पावरफुल इंजन होगा। इस इंजन का परफॉर्मेंस के मामले में कोई तोड़ नहीं होगा यानी यह एक वर्ल्ड क्लास इंजन होगा। जो प्रीमियम स्पेसिफिकेशन इक्युपमेंट्स,कटिंग एज टेक्नोलॉजी और नए चेसिस से लैस होगा।