Triumph Rocket 3 GT भारत में हुई लॉन्च, खासियत और कीमत दोनों उड़ा देंगे आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Triumph Rocket 3 GT मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे 18.4 लाख की एक्स-शोरूम कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह बाइक Rocket 3 R रोडस्टर का टूरिंग वर्जन है। बता दें कि ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता की तरफ से Rocket 3 GT और Rocket 3 R को पिछले साल पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इन दोनों ही बाइक्स को दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था। Rocket 3 R के मुकाबले Rocket 3 GT की कीमत 40,000 रुपये ज्यादा है। यही कारण है कि इसमें ज्यादा फीचर्स भी दिए गए हैं। Triumph Rocket 3 GT की बुकिंग शुरू हो गई है और कंपनी इसकी डिलीवरी जल्द शुरू भी कर देगी।
फीचर्स
Triumph Rocket 3 GT में TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जिसमें ग्राहकों को स्पीड, टेकोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और ABS स्टेट्स देखने को मिलते हैं। इसके कंसोल में आपको ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलता है, जहां आप इसमें टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन देख सकते हैं। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो Rocket 3 GT में ग्राहकों को कॉर्नेरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, की-लेस इग्निशन, हीटेड ग्रिप, डेडिकेटेड GoPro कंट्रोल्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
मोड्स
Triumph Rocket 3 GT में बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें चार मोड्स दिए गए हैं। इनमें स्पोर्ट, रेन, रोड और राइडर कॉन्फिगर शामिल हैं।
परफॉर्मेंस
Triumph Rocket 3 R की तरह ही Triumph Rocket 3 GT में पावरफुल इंजन दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक में पावर के लिए 2,458 सीसी का इनलाइन तीन सिलिंडर वाला इंजन दिया है। इसका इंजन 6,000 आरपीएम पर 165 bhp की मैक्सिमम पावर और 221 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड वाला हेलिकल गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्लिप और असिस्ट हाईड्रॉलिक क्लच के साथ आता है। इसमें बेहतर थ्रॉटल के लिए राइड-बाई-वायर सिस्टम दिया गया है।