{"_id":"5977153c4f1c1ba2498b4706","slug":"triumph-launched-tiger-explorer-xcx-in-india-for-off-roading-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायम्फ ने ऑफ रोडिंग के लिए भारत में लॉन्च की दमदार बाइक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ट्रायम्फ ने ऑफ रोडिंग के लिए भारत में लॉन्च की दमदार बाइक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने भारत में अपनी नई बाइक टाइगर एक्सप्लोरर XCx लॉन्च कर दी है। इस बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम में कीमत 18.75 लाख रुपये है। कंपनी इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। XCx को ऑफ रोडिंग के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसमें एलॉय व्हील की जगह स्पोक व्हील का इस्तेमाल किया है। जल्द ही कंपनी इस बाइक के और वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।
नई ट्रायम्फ XCx में 1,215 सीसी की ट्रिपल सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन बाइक को 139 हॉर्सपावर की ताकत और 123 एनएम का टॉर्क देती है। अपनी प्रतिद्वंदी बीएमडब्लू R1200GS की तरह ही XCx भी लो मेंटेनेंस और स्मूथ ड्राइविंग का शानदार विकल्प है।
विज्ञापन
कंपनी ने बाइक के डिजाइन में शानदार बदलाव किया है। इसमें राइडर को एलसीडी स्क्रीन के साथ नया इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। 18.75 लाख रुपये में लॉन्च टायगर XCx का बाजार में मुकाबला डूकाटी मल्टीस्ट्राडा इनडयूरो और बीएमडब्लू R1200 GSA से होगा। इसके साथ ही बाइक में आपको मल्टीपल लैंगवेज स्पोर्ट और लो सीट अपग्रेड भी मिलता है।
विज्ञापन