{"_id":"58dbba944f1c1be14b63df45","slug":"triumph-bonneville-bobber-launched-at-rs-9-09-lakh-know-specification","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायंफ ने लॉन्च की नई बाइक, जानें क्या हैं खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ट्रायंफ ने लॉन्च की नई बाइक, जानें क्या हैं खूबियां
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रायंफ बॉनविल बॉबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी दोपहिया निर्माता कंपनी ट्रायंफ ने भारत में अपनी नई बाइक बॉनविल बॉबर को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही दोपहिया निर्माता कंपनी ने अपने रेट्रो मॉडर्न रेंज में एक और बाइक को जोड़ लिया है। ट्रायंफ की इस दोपहिया की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 9.09 लाख रुपये है।
विज्ञापन
ट्रायंफ ने इस बाइक में टी120 वाला 1200 सीसी का पैरलल ट्विन लिक्विड कूल इंजन लगाया है। यह इंजन बॉनविल बॉबर को जबरदस्त टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी ने टू-व्हीलर में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स लगाया है।
विज्ञापन
कंपनी अपनी नई दोपहिया को पूरी तरह के क्लासिकल लुक देने का प्रयास किया है। इसके लिए बाइक के फ्रंट व्हील को 19 इंच और बैक व्हील को 16 इंच चौड़ा बनाया है। साथ ही अन्य फीचर की बात करें तो बॉनविल बॉबर का पिछला हिस्सा बेहद स्टाइलिश है।
विज्ञापन
बाइक में कई राइडिंग मोड के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और टॉर्क असिस्ट क्लच दिया गया है। बॉनविल बॉबर मोरेलो रेड, जेट ब्लैक, ग्रिन विथ फ्रोजेन सिल्वर और आयरन स्टोन रंगों में उपलब्ध है।