फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ducati diavel diesel launched in india

डुकाटी डियावेल डीजल भारत में लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 28 Mar 2017 04:32 PM IST
Updated Tue, 28 Mar 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
Ducati diavel diesel launched in india
डुकाटी डियावेल - फोटो : Ducati

इटली की सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने डियावेल डीजल के लिमिटेड एडिशन को भारत में पेश कर दिया है। इसकी कीमत कंपनी ने 19.92 लाख एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। यह मोटरसाइकिल महज स्पेशल ऑर्डर पर कंपनी बनाएगी। भारत में इसकी डिलीवरी अगस्त 2017 में शुरू होगी, कंपनी पूरी दुनिया में इसकी सिर्फ 666 यूनिट ही बेचेगी। 

विज्ञापन


इस मोटरसाइकिल को मिलान के फैशन वीक 2017 में अनवील किया गया था। यह मोटरसाइकिल डुकाटी डिजाइन सेंटर और एंड्रिया रोसियो की रचनात्मक पेशकश है। यह डियावेल डीजल हर तरह से एक अलग मोटरसाइकिल है। इस मोटरसाइकिल में फैशन और स्पोर्ट दोनों का समावेश दिखता है। 
विज्ञापन


यह मोटरसाइकिल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंग्लूरू, पुणे और अहमदाबाद के डीलरशिप पर उपलब्‍ध होगी।  इस मोटरसाइकिल में 11 डिग्री इंजन लगा है जो कि 162 एचपी की शक्ति और 130 एनएम का टॉर्क देता है। यह मोटरसाइकिल राइड बाई वायर मैनेजमेंट सिस्‍टम के सहारे चलती है जो कि अधिक स्पोर्ट बाइकों में देखा जाता है। इस इंजन की क्षमता 1198.4 सीसी का है। 5.7 लीटर में यह मोटरसाइकिल 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed