मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन से नाखुश ट्रांसपोर्टर दो दिन करेंगे हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से बनाए जा रहे मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने इसके खिलाफ उतरने का फैसला लेते हुए। 8 और 9 जनवरी को पूरे भारत में हड़ताल का निर्णय लिया है। फेडरेशन का कहना है कि अगर यह बिल पास हो गया तो आने वाला समय ट्रांसपोर्टस तथा उससे जुड़े लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए हिमाचल कमेटी के महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि हर साल ट्रांसपोर्टर सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स देते हैं, लेकिन आज तक सरकार की ओर से ट्रांसपोर्टरों की भलाई के लिए कोई भी पैसा खर्च नहीं किया गया।
इसके अलावा उन्होनें मोटर व्हीकल एक्ट में किए जा रहे संशोधन में भी कई खामियां बताई।विजय का कहना है कि यह बिल लोकसभा में पास हो गया है, जबकि राज्य सभा में अभी फंसा हुआ है। ऐसे में अगर यह बिल पास हो जाता है तो आने वाला समय ट्रांसपोर्टरों के लिए खराब होगा।
बिल के अनुसार अगर बड़े शहरों में कोई ट्रक चालक यातायात के नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो इसके लिए भी अलग से सजा का प्रावधान है। इसमें चालक को बड़े अखबारों में लिखित रूप से माफी मांगनी होगी। वहीं चालक से शौचालय साफ करवाया जाएगा, चौक पर झाडू भी लगवाया जाएगा। इस बिल में लाइसेंस बनाने के लिए बारहवीं तक की जो योग्यता रखी गई है, वह भी गलत है।