{"_id":"5f574f138ebc3e54e15f45ac","slug":"toyota-yaris-gr-launched-in-japan-with-extremely-striking-visual-and-performance-upgrades-to-the-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toyota GR Yaris को मिला रेस अपग्रेड, शानदार है नया लुक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota GR Yaris को मिला रेस अपग्रेड, शानदार है नया लुक
Tue, 08 Sep 2020 02:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:59 PM IST
सार
गाजू स्पोर्ट्स डिविजन के साथ मिलकर तैयार की गई जीआर यारिस में एक बेहद आकर्षक फ्रंट बम्पर डिफ्यूजर दिया गया है।
जीआर यारिस में एक डेटा रिकॉर्डिंग डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जो कार के परफॉर्मेंस का डेटा देता है।
विज्ञापन
Toyota GR Yaris
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में Toyota (टोयोटा) के लिए Yaris (यारिस) भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन यह कार कई अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसमें थोड़ा आश्चर्य हो सकता है कि जापानी कार निर्माता ने हाल ही में कुछ समय पहले अपने घरेलू बाजार में एंट्री लेवल GR Yaris (जीआर यारिस) को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस कार को बेहद शानदार लुक और परफॉर्मेंस अपग्रेड देने के लिए Gazoo (गाजू) रेसिंग डिवीजन के साथ मिलकर काम किया है।
विज्ञापन
नया लुक
गाजू स्पोर्ट्स डिविजन के साथ मिलकर तैयार की गई जीआर यारिस में एक बेहद आकर्षक फ्रंट बम्पर डिफ्यूजर दिया गया है। इससे कार की ग्राउंड क्लीयरेंस 12 मिमी तक कम हो गई है। नई कार को ग्लॉस ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया। इसमें उसी रंग में साइड स्कर्ट्स दी गई है, जबकि रियर में एक नया डिफ्यूजर दिया गया है और इसमें चार एग्जॉस्ट पाइप मिलते हैं।

एक्सटीरियर और इंटीरियर
जीआर यारिस के लुक की बात करें तो इसे और शानदार बनाने के लिए कुछ अन्य विजुअल्स जोड़े गए हैं। इसमें बॉडी स्ट्रिप्स, टायर वाल्व कैप और कार्बन-फाइबर नंबर प्लेट शामिल हैं। कार के इंटीरियर की बात करें तो कार के कैबिन में अपग्रेडेड ट्रिम पैनल और अनोखे फ्लोर मैट मिलते हैं।

इंजन
जीआर यारिस में एक डेटा रिकॉर्डिंग डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जो कार के परफॉर्मेंस का डेटा देता है। इस कार कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यूरोपीय बाजार में बिक्री हो रही कार में 253 बीएचपी का पावर मिलता है। और जापान के लिए उपलब्ध वर्जन में इससे थोड़ा सा ज्यादा है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इस कार में मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।