{"_id":"5e6391e28ebc3eebc54f3764","slug":"toyota-will-recall-its-corolla-altis-to-innova-crysta-to-fortuner-due-to-fuel-pump-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corolla Altis, Innova Crysta और Fortuner में आई ये बड़ी गड़बड़ी, आपकी कार भी तो नहीं है शामिल?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Corolla Altis, Innova Crysta और Fortuner में आई ये बड़ी गड़बड़ी, आपकी कार भी तो नहीं है शामिल?
Sat, 07 Mar 2020 05:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
2019 Toyota Innova Crysta
Toyota ने दुनियाभर में अपनी कई कारों को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी दुनियाभर में अपनी 3.2 मिलियन कारों को फ्यूल पंप में आई खराबी के लिए रिकॉल करेगी। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि फ्यूल पंप की खराबी के कारण गाड़ी के इंजन पर असर पड़ रहा है। कंपनी ने इस दौरान बताया है कि वर्कशॉप्स पर खराब फ्यूल पंप को नए फ्यूल पंप से बदला जाएगा। कंपनी इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि ग्राहकों को इसकी वजह से किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Toyota अपनी जिन कारों को रिकॉल करेगी उनमें Corolla Altis, Innova Crysta से लेकर Toyota Fortuner तक शामिल हैं। कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया है कि इन कारों में जो गैस फ्यूल पंप साल 2017 से 2019 के बीच बने हैं केवल उन्हें ही रिकॉल किया जाएगा।
विज्ञापन
खराबी को लेकर Toyota के डीलर्स जल्द ग्राहकों से संपर्क करेंगे। इसके अलावा ग्राहक पास के डीलरशिप पर जाकर रिकॉल से संबंधित सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक कस्टमर असिस्टेंस सेंटर के टोल फ्री नंबर पर किसी भी जानकारी का पता लगा सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके ग्राहक खराबी से जुड़ी किसी भी मदद को पा सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल कई बार कारों के किसी खास पार्ट में खराबी आ जाती है, जिसके बाद कंपनी उस खराबी को सही करने के लिए उन कारों को वापस मंगाती है। कई बार इन पार्ट्स को ठीक किया जाता है, तो वहीं कई बार इन पार्ट्स को बदल कर नया लगाया जाता है। कार में आई ये खराबी जब सही हो जाती है तो ग्राहकों को उनकी कार वापस लौटा दी जाती है। कार के रिकॉल को लेकर कंपनी सबसे पहले डीलरशिप्स को बताती है, जिससे बाद डीलर्स ग्राहकों से संपर्क करते हैं। ऐसे में ग्राहकों को फोन करने से लेकर ईमेल तक किया जाता है। वहीं, ग्राहकों को टोल-फ्री नंबर से लेकर वेबसाइट पर जानकारी हासिल करने तक की सुविधा दी जाती है।