{"_id":"5f60823124bc9f37310b7408","slug":"toyota-urban-cruiser-launch-date-in-india-confirmed-for-23-september-know-features-and-details-of-toyota-urban-cruiser-compact-suv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toyota Urban Cruiser एसयूवी की लॉन्चिंग कंफर्म, 23 सितंबर को होगी लॉन्च, प्री-बुक करने पर मिल रहा यह स्पेशल पैकेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Urban Cruiser एसयूवी की लॉन्चिंग कंफर्म, 23 सितंबर को होगी लॉन्च, प्री-बुक करने पर मिल रहा यह स्पेशल पैकेज
Tue, 15 Sep 2020 02:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:28 PM IST
सार
- Urban Cruiser की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए Toyota एक स्पेशल ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को स्पेशल मेंटेनेंस पैकेज का फायदा मिलेगा।
- नई एसयूवी की कीमतों का एलान इसकी लॉन्चिंग के वक्त 23 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
विस्तार
जापान की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपनी आनेवाली नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) की लॉन्चिंग तारीख का एलान कर दिया है। Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) पर आधारित अर्बन क्रूजर को भारत में आधारिक तौर पर अगले हफ्ते 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। अर्बन क्रूजर की प्री-बुकिंग चालू है। इस एसयूवी को 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। ग्राहक टोयोटा के डीलरशिप्स या ऑनलाइन दोनों जगह इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्री-बुक करने वालों के लिए स्पेशल पैकेज
Urban Cruiser की प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए Toyota एक स्पेशल ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को स्पेशल मेंटेनेंस पैकेज का फायदा मिलेगा। टोयोटा इंडिया के ऑफर के तहत जो ग्राहक अर्बन क्रूजर की लॉन्चिंग से पहले इस एसयूवी को बुकिंग करते हैं, उन्हें कंपनी की ओर से 2 साल तक नो-कॉस्ट पीरियोडिक मेंटेनेंस पैकेज मिलेगा। यानी दो साल तक उनकी इस नई कार का मेंटेनेंस बिल्कुल मुफ्त होगा। अर्बन क्रूजर के साथ ग्राहकों को 3 साल तक या एक लाख किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो) की वारंटी मिलेगी। नई एसयूवी के लॉन्च हो जाने के बाद हो सकता है कि टोयोटा अपने सर्विस प्रोग्राम की कीमत बढ़ा दे।

कितनी होगी कीमत
नई एसयूवी की कीमतों का एलान इसकी लॉन्चिंग के वक्त 23 सितंबर को किया जाएगा। डीलर सूत्रों का कहना है कि इसकी कीमत ब्रेजा के आस-पास हो सकती है, लेकिन ब्रेजा की तुलना में यह थोड़ी महंगी होगी। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अर्बन क्रूजर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा की मारुति कार की दूसरी रिबैज्ड वर्जन होगी। इससे पहले बलेनो हैचबैक कार को टोयोटा भारतीय बाजार में Glanza के नाम में बेच रही है।

इंटीरियर
तस्वीरों से पता चलता है कि Toyota Urban Cruiser एसयूवी का इंटीरियर मारुति विटारा ब्रेजा के जैसा ही होगा। हालांकि जो बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है वह स्टीयरिंग पर Toyota की बैजिंग है। इसके साथ ही इस एसूयवी की केबिन में डुअल टोन गहरे भूरे कलर की शेड का इस्तेमाल किया गया है। आकार की बात करें तो विटारा ब्रेजा में काफी बड़ा केबिन मिलता है।

लुक और कलर ऑप्शन
अर्बन क्रूजर के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें एक खास फ्रंट मेन ग्रिल दिया गया है, जो फुल एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी टेल लैंप्स से सजाया गया है। ब्रेजा की तरह ही इसमें डायमंड कट 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। अर्बन क्रूजर एसयूवी 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें ब्लू, ब्राउन, व्हाइट, ऑरेंज, सिल्वर और ग्रे रंग शामिल हैं। इसके साथ ही तीन डुअल टोन कलर - ब्लू / ब्लैक, ब्राउन / ब्लैक और ऑरेंज / व्हाइट भी मिलेंगे।

फीचर्स
टोयोटा की आनेवाली एसयूवी अर्बन क्रूजर में सुविधा और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है। यह एसयूवी पुश स्टार्ट एंड स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड), स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इसके साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रो-क्रोमिक रियरव्यू मिरर और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपॉर्ट करता है। मारुति के स्मार्टप्ले स्टूडियो को टोयोटा ने Smart Playcast के नाम से पेश किया है।

इंजन
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) के साथ एक एडवांस्ड Li-on बैटरी भी मिलेगी। यह बैटरी पैक सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा। इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर से जुड़ा होगा। इस एसयूवी में टॉर्क असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और आइडल स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

माइलेज
Toyota की Urban Cruiser में ग्राहकों को सुजुकी की SHVS माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक मिलेगी। इससे Urban Cruiser के मैनुअल वेरिएंट में Vitara Brezza के मैनुअल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलेगा। बता दें कि Brezza सड़कों पर 17.03 kmpl का माइलेज देती है। ली-आयन बैटरी सिर्फ ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलेगी जिससे अर्बन क्रूजर के ऑटोमैटिक वेरिएंट को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है, हालांकि इस वेरिएंट के माइलेज के आंकड़े अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।