खरीदना चाहते हैं टोयोटा की कार, मिल रहा है 1.25 लाख रुपए तक का डिस्काउंट
टोयोटा फॉर्च्यूनर
फॉर्च्यूनर को एक विश्वसनीय सात सीट एसयूवी माना जाता है इस कार पर कंपनी 1.25 लाख रुपये तक छूट दे रही है। इंजन की बात करें तो कार में 2.8 लीटर वाला डीजल इंजन दिया गया है, जो 175एचपी की पावर और 450 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
टोयोटा यारिस पर कंपनी 1.1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इस कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 108 बीएचपी की पावर और 140एनएम का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और विकल्प के तौर पर 7-स्टेप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
इनोवा क्रिस्टा
इनोवा क्रिस्टा के डीजल वर्जन पर कंपनी 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसे साथ एक्सचेंज बोनस की स्कीम भी ग्राहकों को दी जा रही है। हालांकि इस कार का पेट्रोल मॉडल पर अभी छूट से वंचित है। इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर और 2.8 लीटर के दो डीजल इंजन आते हैं। इनकी पावर क्रमशः 149 पीएस और 174 पीएस होगी। 2.4 लीटर वाला इंजन, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। वहीं 2.8 लीटर का इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।।
टोयोटा Etios
टोयोटा ने अपनी इस सेडान कार Etios पर 1 लाख रुपए तक की छूट की घोषणा की है। कार 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 89 बीएचपी की पावर और 132 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा कार 67बीएचपी पावर और 170 एनएम टॉर्क के साथ 1.4 लीटर का डीजल इंजन में भी उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
टोयोटा कोरोला अल्टीस
टोयोटा इस महिने अपनी इस बेहतरीन सेडान कार पर ग्राहक को 75,000 रुपये तक की छूट दे रही है। करोलो में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 140 एचपी पावर के साथ आता है, वहीं इसके डीजल वर्जन 88 एचपी पावर के साथ 1.4 लीटर का इंजन दिया गया है।जो 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी विकल्पों के साथ मौजूद है।