फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota launched its ultra compact electric car C plus pod in Japan

Toyota ने लॉन्च की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, टक्कर से बचने के लिए दिए गए हैं खास फीचर्स

Wed, 30 Dec 2020 01:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 30 Dec 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Toyota launched its ultra compact electric car C plus pod in Japan
Toyota C+Pod - फोटो : Toyota

टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन (Toyota Motor Corporation) ने सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इस अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) का नाम C+pod रखा है। कंपनी इसके लिमिटेड मॉडलों की बिक्री करेगी। इस कार को खास कर ऐसी जगहों के लिए बनाया गया है, जहां कार को मोड़ना और चलाना बहुत मुश्किल होता है। इसके अलावा इसमें पेडिस्ट्रियन से टक्कर को बचाने के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं। आसान भाषा में समझें तो भीड़ वाले इलाकों में कार का पैदल चल रहे लोगों और दोपहिया वाहनों से टक्कर न हो, इसके लिए इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

इस पावर के लिए 9.06 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है, जो इसके फ्लोर के नीचे लगाई गई है। इसका मोटर 12 hp की मैक्सिमम पावर और 56 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota के मुताबिक C+Pod सड़कों पर 150 किलोमीटर का रेज देगी। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर यह बिना रुके 150 किलोमीटर तक चलेगी। 200V/16A पावर सप्लाई की मदद से यह कार  केवल 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। वहीं, 100V/6A स्टैंडर्ड पावर सप्लाई की मदद से इस कार को फुल चार्ज होने में 16 घंटे लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota C+Pod की लंबाई 2,490 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,290 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,550 मिलीमीटर है। इसका बेहतरीन डायमेंशन ही इसे सबसे अनोखी कार बना रहा है। इसका टर्निंग रेडियस 3.9 मीटर है, जिससे भीड़ वाले इलाकों में इसे मोड़ना बहुत आसान है। 

Toyota ने अपनी C+Pod को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके X ट्रिम का वजन 670 किलोग्राम है। वहीं, इसके G ट्रिम का वजन 690 किलोग्राम है। इसके X वेरिएंट की कीमत 1.65 मिलियन येन है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 11.75 लाख रुपये है। वहीं, इसके G वेरिएंट की कीमत 1.71 मिलियन येन है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 12.15 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed