फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota kirloskar is offering door to door service in this state, know more here

टोयोटा की यह 'सर्विस एक्सप्रेस' घर घर जाकर दे रही सर्विसिंग की सुविधा

Wed, 13 Feb 2019 06:00 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 13 Feb 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Toyota kirloskar is offering door to door service in this state, know more here
Toyota service express
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने ग्राहकों को सर्विस की परेशानी से छूटकारा दिलाने के लिए डोर स्टेप सर्विस प्रोग्राम का अनावरण किया है। जिसे कंपनी ने 'सर्विस एक्सप्रेस'का नाम दिया है। इस 'सर्विस एक्सप्रेस'
विज्ञापन

प्रोग्राम में माइनर, मिडियम से लेकर मेजर पीरियोडिक मेंटेनेंस तक को एक घंटे से भी कम समय में सही करके दिया जाएगा।

कंपनी का मकसद इसके जरिए ग्राहकों को घर या ऑफिस पर ही बिना समय गवाएं व्हील बैलेंसिंग, व्हील एलाइनमेंट और प्रीमियम कार वॉश जैसी सुविधा देना है। इन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए टोयोटा इसके तहत कार ब्यूटीफिकेशन सर्विस और बॉडी पेंट वर्क भी करा रही है। 
विज्ञापन

 

Toyota kirloskar is offering door to door service in this state, know more here
Toyota cars

टोयोटा ने इस सर्विस एक्स्प्रेस प्रोग्राम के तहत एक स्पेशल ट्रक तैयार किया है जो पूरी तरह से ऑपरेशनल है। यह ट्रक ग्राहक की सुविधा के अनुसार घर या ऑफिस जाकर काम करेगी। इस प्रोग्राम में कार के शेड्यूल मेंटेनेंस के अलावा कार की बेसिक सर्विस भी कराई जाएगी। बता दें, कंपनी ने इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित मैकेनिकों की टीम तैयार की है।

वर्तमान में टोयोटा की मोबाइल सर्विस वैन भारत के अलग अलग इलाको पर काम कर रही है जो कार में कोई भी समस्या आने पर उसे तमाम सुविधा प्रदान करती है। फिलहाल इस सर्विस एक्सप्रेस को राजस्थान में शुरू किया गया है जहां कंपनी को ग्राहकों का काफी सहयोग भी मिल रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी बहुत जल्द इसे पूरे भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed