फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota is bringing new variant of Innova crysta touring sport in India

अगले महीने टोयोटा लॉन्च करेगी क्रिस्टा का एक और वेरिएंट "टूरिंग स्पोर्ट"

Sun, 12 Mar 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
toyota is bringing new variant of Innova crysta touring sport in India
अगले महीने आ रही है टोयोटा टूरिंग स्पोर्ट।

अपनी लोक‌िप्रिय इनोवा क्रिस्टा के पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने के लिए टोयोटा अगले महीने इसके एक और वेरिएंट टूरिंग स्पोर्ट को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। यह एक मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगी। इसके बंपर पर की गई ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और व्हील आर्च साइड स्कर्ट के साथ इसे एक आक्रामक अंदाज प्रदान करते हैं। इसके सामने के ग्रिल और आउट साइड रियर व्यू मिरर के बाहरी हिस्से पर क्रोम की परत चढ़ाई गई है जो कि बेहद खूबसूरत लगती है। इस कार में टोयोटा वाइन रेड कलर विकल्प भी देगी। इसकी उपयोगिता को और पुख्ता करने के लिए कंपनी इसमें 16 इंच के ब्लैक एलॉय व्हील दे रही है जो कि इस गाड़ी के आकार के हिसाब से काफी कमजोर नजर आते हैं। इसमें सबसे दिलचस्प बात यह समझ में आ रही है कि टोयोटा ने ग्राहकों से मिल रहे ढेर सारे कंपलेन के बाद इनोवा क्रिस्टा से 17 इंच एलॉय व्हील को हटा दिया है। इसके वजह से टायर डैमेज होने की ढेर सारी शिकायतें कंपनी को मिल रही थीं।  

विज्ञापन

 इस कार का इंटीरियर ठीक वैसा ही रहेगा जैसा कि आपको अभी इसके टॉप मॉडल जेडएक्स वेरिएंट में दिया गया है। लेकिन टूरिंग स्पोर्ट महज 6 सीटों के विकल्प में ही यहां कंपनी बेचेगी। इसकी सीटों में ग्राहकों को प्रीमियम लेदर मिलेगा जो कि काफी आरामदायक होगा। इस कार के फुट मैट भी डिजाइनर होंगे। इसमें वही इंजन ‌आपको मिलेगा जो अभी क्रिस्टा में अपनी भूमिका निभा रहा है।  लेकिन अभी तक यह स्पष्‍ट नहीं हुआ कि यह सिर्फ एक ईंधन विकल्प में होगी या फिर दोनों। 2016 में जिस इनोवा क्रिस्टा को कंपनी ने भारत में पेश किया था वह इसकी दूसरी पीढ़ी की इनोवा है। अधिक कीमत होने के बावजूद इसकी बिक्री पर कोई असर नहीं हुआ है। हालॉंकि किस दिन इस कार को टोयोटा लॉन्च करेगी अभी इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed