फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota debut 2020 sports car supra in 2019 detroit auto show

Supra से 17 साल बाद स्पॉर्ट्स सेगमेंट में वापसी करेगी Toyota

Wed, 16 Jan 2019 03:14 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 16 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Toyota debut 2020 sports car supra in 2019 detroit auto show
2020 Toyota Supra

टोयोटा की कारें आम आदमी लेने से पहले दस बार सोचता है। जिसके पीछे वजह इनकी कीमतें हैं। बता दें, टोयोटा एक समय में स्पोर्ट्स कार बनाने के लिए प्रसिद्व था लेकिन कंपनी ने साल 2002 में अपनी स्पोर्ट्स कारों कर प्रोडक्शन बंद कर दिया था। अब 17 साल के बाद कंपनी स्पोर्टस कार सेगमेंट में फिर से वापसी कर रही है।

विज्ञापन


टोयोटा इस समय अपनी कार सुपरा को लेकर काफी सुर्खियों में है। कंपनी ने Detroit Motor Show में अपनी इस शानदार स्पोर्ट्स कार 2020 Toyota Supra से पर्दा उठाया है। सुपरा कंपनी की 5वीं जनरेशन कार है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह मात्र 4.1 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। 

विज्ञापन

Toyota debut 2020 sports car supra in 2019 detroit auto show
2020 Toyota supra

डायमेंशन 
नई सुपरा की लंबाई 4,380 एमएम, चौड़ाई 1,865 एमएम और ऊंचाई 1,290-1,295 एमएम होगी। इसका व्हीलबेस 2,470 एमएम और वजन 1,410-1,520 किलोग्राम बताया जा रहा है। सुपरा का लुक देखने में बेहद ही आकर्षक है, इसका लंबा बोनट और फंकी टेल-लैम्प्स रियर लुक को लाजवाब बना रहे हैं। 

इंजन  क्षमता
इस कार को टोयोटा और बीएमडब्ल्यू दोनों ने एक एक प्रोजेक्ट के तहत 2012 में बनाना शुरू किया था। सुपरा स्पोर्ट्स कार में बीएमडब्ल्यू से लिया गया 3.0-लीटर, 6-सिलिंडर, ट्विन-स्क्रॉल टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाएगा। जो कि 340 एचपी की पावर और 475 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। कार में 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। जिसकी टॉप स्पीड करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।  

Toyota debut 2020 sports car supra in 2019 detroit auto show
Toyota Camry Hybrid

बता दें, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स अपनी न्यू जनरेशन सेडान Toyota Camry को 18 तारीख को लांच कर रहे हैं। आठवीं जनरेशन की नई कैमरी को कुछ माह पहले ही थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाज़ार में इस कार का मुकाबला हाईब्रिड कारों मर्सडीज़-बैंज़ CLA और ऑडी A3 जैसी कारों से होगा।

नई कैमरी के स्टैंडर्ड मॉडल में 2.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि हाईब्रिड मॉडल में 2.5 लीटर फोर सिलिंडर एटकिंसन साइकल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 176 एचपी की पॉवर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा हाइब्रिड बनाने के लिए इसे 88 किलो वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जिससे मिला-जुला पॉवर आउटपुट 208 एचपी हो जाती है। 
 

विज्ञापन

Toyota debut 2020 sports car supra in 2019 detroit auto show
Toyota Camry Hybrid

नई जनरेशन टोयोटा कैमरी में पतली शेप के हैडलैंप्स दिए गए हैं और कार के डोर हैंडल्स क्रोम फिनिश वाले हैं। हैडलैंप्स में एलईडी प्रोजैक्टर लाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स का फीचर है। टोयोटा ने कार के साथ मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स, पतले आकार के ओआरवीएम और रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए हैं। 

नई कैमरी टोयोटा के नए ग्लोबल आर्किटेक्चर (GA-K) प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे भारत में लेक्सस ES सेडान को भी डेवलप किया गया है। टोयोटा के मुताबिक कैमरी का हाईब्रिड मॉडल एक लीटर पेट्रोल में 23 किलोमीटर तक का माइलेज देगा। नए ग्लोबल आर्किटेक्चर पर डेवलेप होने के चलते नई कैमरी लंबी, चौड़ी और ऊंची ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed