फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toll tax rate cut from January, Ministry of Transportation prepared draft

जल्द ही टोल प्लाजा पर जेब होगी कम ढीली, सरकार कर रही है टोल दरें कम करने की तैयारी

Wed, 13 Nov 2019 01:59 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 13 Nov 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Toll tax rate cut from January, Ministry of Transportation prepared draft
टोल प्लाजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देशभर के सभी टोल प्लाजा पर अगले साल से टोल की दरें कम करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल दरें कम करने के लिए ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। सरकार फिलहाल कुल किमी के दस गुना के हिसाब से टोल टैक्स वसूलती है। वहीं इसमें संशोधन होने से आम जनता की जेब पर कम बोझ पड़ेगा। 

विज्ञापन

अब पांच गुना वसूला जाएगा टैक्स

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय टोल टैक्स की दरों में कटौती करने जा रहा है। इसके लिए मसौदा भी तैयार हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि पहले स्ट्रक्चर की लंबाई के अनुसार दस गुना टैक्स वसूला जाता था लेकिन अब नया नियम आने पर पांच गुना टैक्स वसूला जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है टोल का गणित

अगर किसी एक्सप्रेस-वे पर सात किलो मीटर लंबी एलिवेटेड रोड है, तो दस गुना के हिसाब से चालकों से 70 किलोमीटर का टोल वसूला जाता था। लेकिन अब नए नियम के अनुसार चालकों से पांच गुना के हिसाब से ही टोल वसूला जाएगा। यानी अब चालक 35 किमी का ही टोल देंगे। टोल की दरें सिर्फ एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर के लिए ही कम की जाएंगी। वहीं, सामान्य सड़कों के लिए टोल दरों में में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

एनएचआई अधिकारी ने क्या कहा?

एनएचआई अधिकारी ने नए टोल नियमों को लेकर कहा कि इस साल के आखिर में या अगले साल के शुरुआत में इसे लागू कर दिया जाएगा। इस नियम के आने के बाद लोगों को टोल भरने में काफी राहत मिलने वाली है। सरकार अगर यह नियम लागू करती है तो शहरों के अंदर बनी एलिवेटेड रोड्स पर काफी सहूलियत मिलेगी और लोगों को कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही सड़कों पर से बोझ भी कम होगा। क्योंकि लोग पैसे बचाने के चक्कर में एलिवेटेड रोड्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इससे उनका प्रयोग करने वालों की संख्या बढ़ेगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed