फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   this person file rupees 1 lakh challan in just eight months

स्पीड के शौकीन इस शख्स का कटा 103 बार चालान, अब तक भर चुका है 1 लाख रुपये

Mon, 01 Oct 2018 04:20 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
this person file rupees 1 lakh challan in just eight months
ट्रैफिक चालान - फोटो : demo pics

मुंबई के मालाबार हिल में रहने वाले रहिल मेहता ने कुल 103 चालान का भुगतान किया है। खास बात यह है कि ये सभी चालान उनकी कार की स्पीड को लेकर काटे गए थे। रहिल के पास फिलहाल में होंडा एकॉर्ड और एक बीएमडब्लयू है उन्हे इस बात का अंदाजा भी नहीं के वह स्पीड में इस कदर खो गए हैं कि 103 बार चालान कटवा चुके हैं।

विज्ञापन


रहिल मेहता का 84 बार ई-चालान उनकी कार होंडा एकॉर्ड से किया गया। वहीं बीएमडब्लयू से 19 बार चालान कटा। ये सभी चालान मात्र 8 माह की अवधि में काटे गए हैं। हाल ही में 10 दिनों पहले यातायात कांस्टेबल सुनील पाटिल ने उनकी कार होंडा एकॉर्ड को पार्किंग में देखा जो कि गलत जगह पार्क थी।
विज्ञापन


उस समय इस कार पर 85,000 रुपये तक जुर्माना पेन्डिंग था। होंडा एकॉर्ड को जब्त करने के बाद यह मामला रहिल मेहता के सामने आया।आगे की जांच से पता चला कि उनकी कार बीएमडब्लू 3 सीरीज़ पर भी 19000 रुपये का जुर्माना है। हालांकि मेहता इस पूरे मामले से अन्जान होकर कार की स्पीड पर जोर देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कभी भी कोई संदेश नहीं मिला। फिलहाल, उन्होंने 25 सितंबर 2018 को वर्ली के पुलिस प्रमुख क्वार्टर पहुंच कर अपने जुर्माने का भुगतान कर दिया है। जो कि करीब 1 लाख था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed