फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Buy maruti swift at Rs 2.50 lakh and wagonr at just rs 1.75 lakh at this festive season

इस धनतेरस मारुति दे रही है 2.50 लाख में Swift और 1.75 लाख में WagonR खरीदने का मौका

Fri, 18 Oct 2019 02:50 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 18 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Buy maruti swift at Rs 2.50 lakh and wagonr at just rs 1.75 lakh at this festive season
पुरानी कारों पर बेस्ट डील - फोटो : Amar Ujala

इन दिनों देश भर में फेस्टिव सीजन भी बहार छाई हुई है। ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों पर सबसे अच्छे डिस्काउंट ऑफर कर ही हैं जहां एक तरफ नई कारों को खरीदने के लिए शो-रूम में लोगों का शो-रूम में आना-जाना लगा हुआ है। तो वही सेकंड हैंड गाड़ियों के खरीदारों की भी कोई कमी नहीं है। जो कार कंपनियां सेकंड हैंड गाड़ियों में डील करती हैं वो भी बेस्ट प्राइस ऑफर कर रही हैं। इस फेस्टिव सीजन आप भी कम कीमत में एक सेकंड हैंड कार खरीदने का मन  बना रहे हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर देखें।    

विज्ञापन

2.50 लाख में Swift और 1.75 लाख में WagonR खरीदने का मौका

मारुति की स्विफ्ट देश में सबसे पॉपुलर कारों में से एक है इसलिए पुरानी होकर भी इसकी मांग कम नहीं होती क्योंकि यह सदाबहार कार है। अगर आप कम कीमत में एक सेकंड हैंड स्विफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू पर आपको स्विफ्ट मिल जाएगी, जिसकी शुरूआती कीमत 2.50 लाख रुपये होगी। लेकिन जल्दी कीजिये क्योंकि ट्रू वैल्यू पर स्विफ्ट की सिर्फ 87 यूनिट्स ही बची हैं। इसके अलावा 1.75 लाख रुपये में WagonR खरीदने का मौका मिल रहा है।
इस कार की कुल 135 यूनिट्स ही बची हैं। अगर आप पुरानी सेलेरियो को 2.30 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में खरीद सकते हैं, इस कार की 54 यूनिट्स बची हैं। अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो आप सिर्फ 1.50 लाख की शुरूआती कीमत में आप Alto खरीद सकते हैं लेकिन इसकी यूनिट सिर्फ 127 बची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेकंड है शो-रूम में बलेनो भी आई

मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो भी ट्रू-वैल्यू पर मिल जाएगी लेकिन कीमत आपको डीलरशिप से ही पता चल पायेगी। पुरानी कारों के AltoK10 भी आपको मिल जाएगी। मारुति इन पुरानी गाड़ियों पर एक साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री दे रही है।  

विज्ञापन

सेकंड हैंड कारों के लिए यहां भी नजरें जमायें

ट्रू-वैल्यू के अलावा आप hyundai, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, OLX, Quikr, दिल्ली के लाजपत नगर और करोल बाद जैसे बड़े बाजारों में संपर्क कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कोई भी सेकंडहैंड कार लेने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें। सभी डाक्यूमेंट्स सही है या नहीं इस बात की भी तस्सली करना बेहद जरूरी होता है। आप चाहें तो अपने साथ किसी मैकेनिक को अपने साथ लेकर जाएं। जब तक तस्सली न हो तब तक किसी भी प्रकार की कोई डील फाइनल न करें।  अगर आप ट्रू-वैल्यू के जरिये भी कार खरीद रहे हैं तब भी आप कार और पेपर्स को ठीक से चैक करें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर डील न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed