फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This Festival On Okinawa electric scooters save up to 6000 rupees, win new R30 in lucky draw

इस त्योहार ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर करें 6000 रुपये तक की बचत, लकी ड्रा में जीतें नई R30

Tue, 27 Oct 2020 05:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
This Festival On Okinawa electric scooters save up to 6000 rupees, win new R30 in lucky draw
Okinawa Festive Offers - फोटो : Okinawa
इस त्योहारी सीजन दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ब्रांड ओकिनावा (Okinawa) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर शानदार ऑफर दे रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने वाहनों पर लकी ड्रा ऑफर पेश किया है। इस लकी ड्रॉ के तहत लगभग 10 भाग्यशाली खरीदारों को उपहार मिलेगा, जिसमें एक खरीदार को ओकिनावा की स्लो स्पीड वाली स्कूटर-R30 उपहार में मिलेगी। यह ऑफर 24 अक्टूबर, 2020 से 15 नवंबर, 2020 तक के लिए वैध है। कंपनी की तरफ से 30 नवंबर, 2020 को लकी ड्रा की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी की तरफ से हर बुकिंग पर निश्चित उपहार की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा इस त्योहार ओकिनावा की इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करने पर 6000 रुपये तक का उपहार वाउचर भी मिलेगा।
विज्ञापन

ओकिनावा ने लॉन्च किया नया एप, गाड़ी की चोरी पर लगेगी रोक

इससे पहले हाल ही में ओकिनावा ने अपने ‘इंटेलिजेंट स्कूटर’ रेंज के आईप्रेज और रिज के लिए इको नाम का एक एप लॉन्च किया। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

इस एप की मदद से ग्राहक गूगल मैप पर अपने स्कूटर को ट्रैक कर सकेंगे। आसान भाषा में कहें तो आप इस एप के जरिए पता लगा सकेंगे कि आपका स्कूटर अभी है कहां? इस एप में आपको फाइन्ड माई स्कूटर फंक्शन भी मिलेगा, जिसे एक्टिवेट कर आप अपने स्कूटर को मिनटों में खोज सकेंगे। 

 
विज्ञापन

इस एप से स्कूटर की चोरी पर लगाम लगेगा, जहां एक क्लिक पर आप अपने स्कूटर को रोक सकेंगे। इसके अलावा इसमें ‘सिक्योर पार्क’ का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से आप यह देख पाएंगे कि कहीं पार्किंग से आपके स्कूटर को किसी ने हटाया तो नहीं है। इसमें ‘एसओएस मैसेजिंग’ की सुविधा दी गई है, जो मुश्किल समय में आपकी मदद करेगी।

 
विज्ञापन

इस एप के जरिए आप स्पीड, टो करने, कर्फ्यू या बैटरी कम अलर्ट सेटअप कर सकते हैं। इसमें आपको ‘जियोफेंस’ फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से वाहन के जियो-फेंस रेडियस में प्रवेश करने या छोड़ने पर यूजर्स को एप के माध्यम से अलर्ट मिल जाएगा। इस एप पर  ड्राइवर स्कोर की सुविधा दी गई है, जो वाहन चालक के ड्राइविंग पैटर्न को ट्रैक करता है। यह एप तेज गति, जोर से ब्रेक लगाना, तेजी से आगे बढ़ना और मुड़ने की घटनाओं की जानकारी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed