{"_id":"5f9d6ea28ebc3e9b7b6a73ee","slug":"this-festival-get-huge-savings-of-up-to-11000-rupees-on-honda-activa-125-get-up-to-50-off-on-emi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस त्योहार Honda Activa 125 पर करें 11000 रुपये तक की भारी बचत, EMI पर पाएं 50 फीसदी तक की छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस त्योहार Honda Activa 125 पर करें 11000 रुपये तक की भारी बचत, EMI पर पाएं 50 फीसदी तक की छूट
Sat, 31 Oct 2020 07:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 125 BS6
- फोटो : Honda two wheelers
अगर दिवाली से पहले आप एक दमदार स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) इस त्योहारी सीजन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर Honda Activa 125 पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। कंपनी इस स्कूटर पर 'होंडा सुपर 6' ऑफर दे रही है, जिसमें एक नहीं बल्कि छह ऑफर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Honda Activa 125 पर क्या है ऑफर?
होंडा सुपर 6 फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत Honda Activa 125 पर ग्राहक कुल 11,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कम ब्याज दर पर फाइनेंस स्कीम से लेकर पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 प्रतिशत की छूट तक शामिल हैं।
ग्राहक अब Honda Activa 125 के मूल्य पर 100 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक 7.99 फीसदी की ब्याज दर पर इसे फाइनेंस करा सकते हैं, और पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 फीसदी की छूट पा सकते हैं।
ग्राहक अब Honda Activa 125 के मूल्य पर 100 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक 7.99 फीसदी की ब्याज दर पर इसे फाइनेंस करा सकते हैं, और पहले तीन महीनों के लिए ईएमआई पर 50 फीसदी की छूट पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa 125 के स्पेसिफिकेशन्स
- इंजन- Honda Activa 125 में BS-6 मानक वाला 124 सीसी, का फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है।
- ट्रांसमिशन- Honda Activa 125 स्कूटर में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।
- परफॉर्मेंस- Honda Activa 125 का BS-6 मानक वाला इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 bhp की पावर जनरेट करता है।
- डायमेंशन- नई Honda Activa 125 की लंबाई 1850 मिलीमीटर, चौड़ाई 707 मिलीमीटर और ऊंचाई 1170 मिलीमीटर है। इसका व्हीबलेस 1260 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 169 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 712 मिलीमीटर है।
- ब्रेक- Honda Activa 125 के फ्रंट में 190 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
- सस्पेंशन- Honda Activa 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में 3-स्टेप अडजेस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया गया है।
Honda Activa 125 BS6 की कीमतें
Honda Activa 125 BS6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,470 रुपये है, जो 76,471 रुपये तक जाती है।