फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   This Diwali 2020 Hero Motocorp offering bumper discount offers on its Hero HF Deluxe

इस दिवाली Hero HF Deluxe पर पाएं 1500 रुपये की नकद छूट, 5000 रुपये तक की करें भारी बचत, पढ़ें ऑफर

Thu, 12 Nov 2020 11:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
This Diwali 2020 Hero Motocorp offering bumper discount offers on its Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

अगर आप इस दिवाली बजट सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस त्योहारी सीजन अपनी HF Deluxe बाइक पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से इस पर नकद छूट से लेकर फाइनेंस तक की स्कीम दी जा रही है। आज हम आपको इस बाइक पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

Hero HF Deluxe पर क्या है ऑफर?

Hero HF Deluxe पर इस त्योहार 1500 रुपये का फ्लैट नकद डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49950 रुपये है। लेकिन इस त्योहार यह बाइक आपको 48,450 रुपये में मिलेगी। ग्राहक इस बाइक को 4999 रुपये की लो डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।

इसके अलावा इस बाइक पर इस त्योहार फेस्टिव कैश बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। जैसे इस बाइक पर कुल 2100 रुपये तक का फेस्टिव कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 3000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप बेनिफिट, 2000 रुपये तक का लॉयल्टी टॉप अप बेनिफिट और 2000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 3500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Hero HF Deluxe BS6 में 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रॉक, एयर कूल्ड OHC इंजन मिलता है। यह इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 hp का पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने बीएस4 मॉडल की तुलना में, नए इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है, जो 9 फीसदी ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है। इस बाइक का सबसे नजदीकी मुकाबला Bajaj CT 100 से है। 

विज्ञापन

सस्पेंशन

सस्पेंशन की बात करें तो Hero HF Deluxe BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन और रियर में 2 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलकि शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग की बात की जाए तो HF Deluxe के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। 

डायमेंशन

HF Deluxe की लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm, ऊंचाई 1045 mm, सीट की ऊंचाई 805 mm है। इस बाइक का व्हीलबेस 1235 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। HF Deluxe बाइक में 9.6 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक मिलता है। 

फीचर्स

इस बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का विकल्प मिलता है। इस बाइक में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें Xsense एडवाटेंज टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह बाइक 5 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें टेक्नो ब्लू, हैवी ग्रे के साथ ग्रीन, हैवी ग्रे के साथ ब्लैक, ब्लैक के साथ पर्पल और ब्लैक के साथ रेड जैसे रंग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed