मारुति की इस कार को मिला CAR OF THE YEAR AWARD, 7 कारों से था मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार को खरीदने से पहले ग्राहक एक बार मारुति सुजुकी की कारों के बारे में जरूर रिसर्च करता है। फिर चाहे बात हैचबैक सेंगमेंट की हो या सेडान। बता दें, मारुति की कार Swift एक बार फिर दर्शको के दिलों के साथ-साथ घर में भी जगह बनाने में कामयाब रही। नतीजा इस कार को इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2019 अवॉर्ड दिया गया।
इस कार को सबसे पहले फरवरी ऑटो एक्सपो 2018 में लांच किया गया था। यानी इसमें कोई शंका नहीं कि नई जेनरेशन स्विफ्ट भी पिछले मॉडल की तरह ही सफल रही। हाल ही में जारी हुई सेल्स रिपोर्ट में भी मारुति स्विफ्ट टॉप सेलिंग कारों में नंबर 1 पर रही।
बिक्री में पछाड़ा सबको
स्विफ्ट ने चालू वित्त वर्ष के नवंबर में सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों की सूची में पांच पायदान चढ़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। स्विफ्ट ने अपनी ही कंपनी की कार ऑल्टो को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इस सूची में ऑल्टो 24,166 इकाइयों की बिक्री के साथ शीर्ष पर थी, जो इस वर्ष 14,378 इकाइयों की बिक्री के साथ तीन स्थान नीचे गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इंजन क्षमता
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 83 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं डीजल इंजन 74 बीएचपी का पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें, इस कार को भारतीय बाजार में करीब 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लांच किया गया था।