भारतीस सेना के पास हमारे देश में सबसे कठिन काम है। वह देश को अकल्पनीय खतरों से सुरक्षित रखने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। जाहिर है इतनी कठिन नौकरी के लिए उन्हें कठिन वाहनों की आवश्यकता होती है। ऐसे वाहन जो दिन-रात देश की सेवा में तत्पर सेना को खराब मौसम के साथ-साथ बंदूकों की बारिश से भी बचा सके। आइए बताते हैं कौन से वाहन देश के जवानों की सेवा में सक्रिय रहते हैं।
Army Day 2019: देश की सेवा में तत्पर जवानों का दिन-रात साथ देते हैं ये खास वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा सफारी स्टॉर्म
भारतीय सेना के लिए टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी 1500वीं सफारी स्टॉर्म को पेश किया। जिसका नाम कंपनी ने जीएस800 दिया है। ये एक फोर व्हील ड्राइव एसएयूवी है जिसे कंपनी ने खास तौर पर तैयार किया है।यह एसयूवी 800 किलोग्राम तक का भार सहन करने में सक्षम है। इसमें उन सभी अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स को शामिल किया गया है जो कि इसे भारतीय सेना के प्रयोग के लिए आदर्श और बेहतर बनाती हैं। इस एसयूवी के निर्माण के बाद इसे देश के कई अलग-अलग हिस्सों में भारतीय सेना द्वारा टेस्ट भी किया गया।
मारुति जिप्सी
मारुति की एसयूवी भारतीय सेना के लिए एक मशीन का काम करती है। जिप्सी पहाड़ों की तरह सख्त है और आसानी से इन पर चढ़ाई भी कर सकती है। इसमें 1.3-लीटर सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। मारुति सुजुकी जिप्सी 1985 से उत्पादन में है और बड़े पैमाने पर पूरे साल बेची जाती है।
टाटा सूमो 4X4
भारतीय सेना के गैराज में एक अन्य वाहन टाटा सुमो (4X4) है। यह मुख्य रूप से निजी परिवहन के लिए एक वाहन के रूप में और सेना में एक एम्बुलेंस के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें एक 3.0-लीटर का CR4 इंजन मिलता है। इसमें 7 से 9 यात्री आसानी से सफर कर सकते हैं।
हिंदुस्तान एंबेस्डर
इस कार को इस खास परिचय की जरूरत नहीं है। राजनीतिज्ञों की पसंदीदा सफेद रेट्रो सेडान कार सेना में काले रंग के साथ शामिल है। जहां जनरल, परीक्षण, ब्रिगेडियर, भारतीय सेना के अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों इस डार्क नाइट में सवारी करते हैं।