फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   the year 2020 was expected to see a large number of product upgrades because of the introduction of BS-VI emission standards

महामारी के बावजूद मजबूत हैं कार कंपनियों के इरादे, इस साल लॉन्च होंगी 36 गाड़ियां!

Fri, 29 May 2020 12:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 May 2020 12:46 PM IST
सार

  • अप्रैल 2020 से देशभऱ में नए उत्सर्जन मानक लागू
  • लॉकडाउन के चलते कम से कम 21 वाहनों की लॉन्चिंग टली
  • गाड़ियों की बिक्री में कम से कम 20 फीसदी की गिरावट!

विज्ञापन
the year 2020 was expected to see a large number of product upgrades because of the introduction of BS-VI emission standards
GWM R1 Auto Expo 2020 - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

भले ही लॉकडाउन के चलते अप्रैल में देशभर के ऑटोमोबाइल शोरूम से एक भी गाड़ी की बिक्री न हुई हो, भले की वाहनों की बिक्री दस साल के न्यूनतम स्तर पर हो, बावजूद इसके ऑटोमोबाइल सेक्टर के हौंसले बुलंद हैं। महामारी के दौर में भी ऑटो कंपनियां इस दौरान कम से कम तीन दर्जन वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन

 

लॉन्चिंग छह से नौ महीनों में

इनमें मौजूदा वाहनों के फेसलिफ्ट और अपग्रेड्स भी शामिल हैं, जिनकी लॉन्चिंग छह से नौ महीनों में होगी। कंपनियों को उम्मीद है कि महामारी का दौर खत्म होते ही बाजार फिर से गुलजार होगा। 2020 ऐसा साल रहा है जिसमें अभी तक सबसे ज्यादा प्रोडक्ट अपग्रेड्स देखे गए हैं, इसकी वजह है कि अप्रैल 2020 से देशभऱ में नए उत्सर्जन मानकों का लागू होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 वाहनों की लॉन्चिंग टाली

वहीं लॉकडाउन लागू होने के चलते कम से कम 21 वाहनों की लॉन्चिंग टाली गई है। जिसका फायदा यह हुआ है कि पूरा साल ही लॉन्चिंग से बुक से है, यानी कि हर हफ्ते कम से कम एक लॉन्चिंग देखने को मिल सकती है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकार बताते हैं कि साल 2020 में गाड़ियों की बिक्री में कम से कम 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

मांग में कमजोरी रहेगी

हालांकि मांग में कमजोरी बनी रहेगी, लेकिन नए मॉडल्स ग्राहकों को शोरूम की तरफ आकर्षित करते रहेंगे और यही कार निर्माता कंपनियों की उम्मीद है। उनका कहना है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए नई गाड़ियां आकर्षक कीमतों के साथ आसान ईएमआई विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेंगी।

ज्यादातर गाड़ियों की डिजिटल लॉन्चिंग

इनमें मारुति की छोटी कार की लॉन्चिंग का सबसे ज्यादा इंतजार रहेगा। इसके अलावा ह्यूंदै नेक्स्ट जेनरेशन एलीट i20 और 7-सीटर एमपीवी, किआ सोनेट और रेनो की छोटी एसयूवी, नई होंडा सिटी, टाटा मोटर्स की 7-सीटर एसयूवी ग्रेविटास एमजी मोटर की ग्लोस्टर एसयूवी भी लॉन्चिंग की कतार में हैं। इसके अलावा कई लग्जरी गाड़ियां भी लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। वहीं इन लॉन्चिंग्स में सबसे ज्यादा एसयूवी गाड़ियां होंगी। खास बात यह होगी कि इनमें से ज्यादातर गाड़ियां डिजिटल लॉन्च होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed